---Advertisement---

Weather Update: पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ ठंड में वृद्धि के आसार, UP-MP व दिल्ली के लिए ये है वेदर की ताजा रिपोर्ट

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज देश के कई़ हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें कश्मीर, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य भी शामिल हैं।

Avatar of Sumit Kumar Jha

By: Sumit Kumar Jha

Published: अक्टूबर 15, 2023 12:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Weather Update: मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश को लेकर एक बार फिर अपने पूर्वानुमान जारी कर दिए हैं। इसके तहत आज देश के कई़ हिस्सों में बारिश के आसार जताए गए हैं। इसमें कश्मीर, हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य भी शामिल हैं। मौसम विभाग ने आज इन राज्यों में भारी बारिश के आसार को देखते हुए अलर्ट जारी किय है। वहीं इसके अलावा देश के दक्षिणी राज्यों में भी बारिश के आसार जताए गए हैं।

मौसम विभाग ने यूपी, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के लिए कहा है कि यहां आज मौसम साफ नजर आएगा। वहीं इसके अलावा मौसम विभाग ने ये भी कहा है कि अब बीतते दिन के साथ यहां भी सर्दी का ऐहसास होता नजर आएगा।

पहाड़ों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग ने देश के पहाड़ी राज्यों के लिए कहा है कि आज यहां भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड के कुछ हिस्से शामिल हैं। मौसम विभाग का कहना है कि इस बारिश के साथ ही यहां मौसम ठंडा होता नजर आएगा। इसका असर तापमान पर भी देखने को मिल सकता है। खबर है कि पहाड़ी राज्यों में सुबह-शाम हल्के ठंड का ऐहसास हो रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बारिश से मौमस का मिजाज बदला नजर आएगा और राज्य में ठंडी दस्तक देगी।

इन राज्यों में भी बरसेंगे मेघ

मौसम विभाग ने पहाड़ी राज्यों के अलावा देश के दक्षिणी राज्यों में भी बारिश के आसार जताए हैं। इसमें केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक जैसे राज्य शामिल हैं। बता दें कि इन राज्यों में बारिश का क्रम पिछले कई दिनों से लगातार जारी है। देश के दक्षिणी राज्यों के अलावा मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, हरियाणा और पश्चिमी राजस्थान में भी बारिश के आसार जताए हैं। इसके तहत कहा जा रहा है कि इस बारिश के साथ इन जगहों पर मौसम के मिजाज में बदलाव देखने को मिलेगा।

यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने यूपी के साथ बिहार, मध्य प्रदेश, दिल्ली व छत्तीसगढ़ के साथ अन्य मैदानी राज्यों को लेकर भी अपने पूर्वानुमान जारी किए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन क्षेत्रों में दिन के समय में मौसम साफ नजर आएगा। वहीं रात में तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि अब बीतते दिन के साथ यहां सर्दी दस्तक दे रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

Leave a Comment