---Advertisement---

Weather Updates: बिपरजॉय तूफान इन राज्यों में मचाएगा तबाही, जानें किन जगहों में बढ़ेगी गर्मी

Weather Updates: बिपरजॉय तूफान से सतर्क रहने के लिए लोगों को दी चेतावनी। इसके अलावा अब महाराष्ट्र में भी मानसून ने किया प्रवेश।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 12, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather Updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: कल यानि 11 जून को बिपरजॉय नांम के भयंकर तूफान ने एक अलग मोड़ ले लिया है, जिसके चलते इस चक्रवात का असर काफी सारे समुद्रीय इलाकों में देखने को मिला है। यह बिपरजॉय चक्रवाती तूफान के पाकिस्तान देश तक पहुंचने के आसार है। IMD के अनुसार इस तूफान का काफी सारे राज्यों में खतरा दिखाई देते हुए नजर आ रहा है। इस खतरनाक तूफान के चलते बहुत से राज्यों में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। इस खतरनाक बिपरजॉय का सबसे भयंकर रूप आने वाले 15 जून यानि गुरूवार को देखने को मिल सकता है।

इसे भी पढ़ेः युद्ध में निवाला बने Ukraine के बांध से आई बाढ़ की भयानक त्रासदी, Russia के सामने UN भी हुआ बेबस

राजस्थान के इन इलाकों में होगी बारिश

राजस्थान के कुछ वेस्ट और साउथ इलाकों में आने वाले  तीन –चार दिन भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इसमें जोधपुर , श्रीगंगानगर, जयपुर आदि राज्य शामिल हैं। इन राज्यों में बारिश होने की मुख्य वजह बिपरजॉय चक्रवात है। इस चक्रवात के चलते बहुत से राज्यों में बारिश और आंधी होने की भी उम्मीद है। इसके साथ ही कुछ इलाकों में अभी भी हीटवेव चलने के आसार है।   

दिल्ली में क्या है मौसम का हाल

आज यानि 12 जून सोमवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली में हीटवेव के साथ –साथ बिपरजॉय के चलते ठंडी हवाएं भी चलेगी। दिल्ली के अलावा बिहार , उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी अभी गर्मी का मौसम ही बने रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही मानसून में महाराष्ट्र में भी कल यानि रविवार को प्रवेश कर दिया है। अब यहीं मानसून धीरे-धीरे महाराष्ट्र से होते हुए आंध प्रदेश , कर्नाटक राज्यों की ओर भी पहुंच जाएगा। इसके साथ ही अभी दिल्ली वालों को मानसूम के लिए कुछ दिनों का और इंतजार करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ेंः Uttarakhand में बढ़ते Love Jihad के मामलों के बीच एक्शन में आया शासन और प्रशासन, उठाया बड़ा कदम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Akansha Tiwari

Akansha Tiwari

आकांक्षा तिवारी ने हाल ही में IP यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने DNP इंडिया से की है। जहां वे बतौर एजुकेशन और लाइफस्टाइल कॉन्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले वो कई मीडिया चैनलों के साथ बतौर इंटर्न भी काम कर चुकी हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026