---Advertisement---

Weather Updates: बिपरजॉय तूफान का शुरु हुआ कहर, लेकिन इन राज्यों में जारी रहेगा गर्मी का प्रकोप

Weather Updates: बिपरजॉय का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। आने वाली 15 तारीख को इसका अलग रुप देखने को मिल सकता है।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जून 13, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Weather updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: बिपरजॉय नाम के तूफान ने काफी भंयकर रुप धारण कर लिया है। साउथ के काफी सारे हिस्सों में इस चक्रवात को लेकर खतरा बना हुआ है। IMD के अनुसार 15 जून को इस चक्रवात का असर गुजरात राज्य में सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा। इसके चलते वहां के समुद्रीय तटीय इलाकों में बारिश के साथ बाढ़ आने के भी पूरे आसार हैं। यह चक्रवात यहां पर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यह चक्रवात पाकिस्तान में भी अपना रुप दिखाएगा।

ये भी पढ़ें: CoWin Data Breach: कोविड वैक्सीन ऐप के जरिए डेटा लीक का दावा, सरकार ने विपक्ष के आरोपों को नाकारा, बताया बेबुनियाद

गुजरात ने किया इस आपदा से बचने की तैयारी

आने वाले 2-3 दिन गुजरात समेत उसके आसपास के राज्यों के लिए काफी संकट होने वाले हैं। ऐसे में अपने राज्य की सुरक्षा के लिए गुजरात सरकार राष्ट्रीय आपदा के लोगों को वहां पर पहले से ही सावधान होने की चेतावनी दे दी है। इसके साथ ही यहां पर अत्यधिक बारिश और बाढ़ के चलते बिजली कटने की संभावना भी है। इस आने वाली आपदा से नुकसान होने के भी अधिक चांस है। ऐसे में सुरक्षा और रहने के लिए 6 केंद्रों को बनाया गया है। बिपरजॉय के चलते इस राज्य के कुछ इलाकों में हवा 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बहते हुए नजर आ रही है।

दिल्ली में एक बार फिर हाई हुआ पारा

दिल्ली में पिछले 3-4 दिनों से तापमान ने तेजी से छलांग मारते हुए 42 डिग्री को पार कर दिया है। जहां एक तरफ बिपरजॉय जैसा खतरनाक चक्रवात , तो कहीं बारिश और बाढ़ का मौसम बन रहा है। लेकिन इन सबके बावजूद दिल्ली -एनसीआर समेत कई नार्थ के इलाकों में गर्मी रुकने का नाम नहीं ले रही है। दिल्ली की चिलचिलाती गर्मी ने एक बार फिर से लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। आज यानि 13 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।‌

ये भी पढ़ें: PM Modi के अमेरिका दौरे का क्रेज, न्यूजर्सी के एक रेस्तरां ने बना डाली स्पेशल ‘मोदी जी’ थाली, खूब पसंद कर रहे लोग

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026