---Advertisement---

Weather Updates: अगले तीन दिन दिल्ली में होगी भयंकर उमस , इन राज्यों में मेहरबान हो सकता है मानसून

Weather Updates: मानसून ने बदला अपना रास्ता , जिसके चलते एक फिर गर्मी का बढ़ने लगा तापमान। कुछ राज्यों में 25 जुलाई से होगी बारिश।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 21, 2023 6:08 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 21, 2023 10:45 पूर्वाह्न

Weather Updates
Follow Us
---Advertisement---

Weather Updates: बारिश के लगातार होने के बाद अब देश से मानसून धीरे -धीरे गायब होता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली में पिछले दो दिन से तापमान में थोड़ी सी बढ़त देखने को मिली है। जिसकी वजह से यहां की हवा में चिपचिपाहट और उमस देखने को मिल रही है। इसके अलावा दिल्ली में एक बार फिर से गर्मी पड़ने से लोगों की हालत फिर से खराब होने लगी है। वहीं कुछ राज्यों में अभी भी थोड़ी बहुत मानसून की स्थिति देखने को मिल सकती है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री जो दो-तीन दिनों के तापमान के मुताबिक अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया है।

25 जुलाई तक झारखंड में होगी बारिश

इस बार झारखंड राज्य में मानसून ने खुलकर दस्तक नहीं दी है। ओडिशा के मौसम में हो रहे बदलाव का सीधा असर यहां देखने को मिल‌ रहा है। इस बार झारखंड के कुछ इलाकों में अत्यधिक बारिश देखने को मिली, तो कई इलाकों में बारिश की बूंदे देखने को लोग तरसते रह गए थे। आने वाली 25 जुलाई तक झारखंड के कुछ राज्यों में बारिश होने की संभावना है। जिसके चलते वहां पर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

जल्द दोबारा शुरु होगी बारिश

बदलते हुए मानसून के रास्ते से तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां कल तक बारिश और ठंडी हवाएं चल‌ रही थी वहीं आज एक बार फिर से भीषण गर्मी सहन‌ करनी पड़ रही है। दिल्ली समेत यूपी के कई सारे इलाकों में एक बार कड़ी धूप देखने को मिल रही है। लेकिन 23 जुलाई के बाद एक बार फिर से तापमान गिरता हुआ नजर आ सकता है। लेकिन वहीं अगर बात करें राजस्थान की तो वहां पर बारिश से काफी बुरी हालत हो रखी है। उदयपुर समेत अजमेर और कोटा में भारी बारिश हो रही है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026