---Advertisement---

Website Banned in India: घर बैठे फर्जी नौकरी और निवेश का झांसा देने वाली 100 से ज्यादा वेबसाइट हुई ब्लॉक, सरकार ने की डिजिटल स्ट्राइक

Website Banned in India: सरकार ने फर्जी नौकरी और निवेश के नाम पर लोगों को ठगने वाली 100 से अधिक विदेशी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 6, 2023 5:01 अपराह्न

Website Banned in India
Follow Us
---Advertisement---

Website Banned in India: देश में बीते कुछ समय में साइबर अपराधों के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। भारत सरकार ने साइबर ठगों के खिलाफ एक बड़ा एक्शन लिया है। जानकारी के मुताबिक, केंद्र गृह मंत्रालय ने 100 से अधिक विदेशी वेबसाइटों को ब्लॉक कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये वेबसाइट्स अवैध निवेश और फर्जी नौकरी के नाम पर लोगों को ठगती थी। ऐसे में सरकार ने इनके खिलाफ एक डिजिटल कार्रवाई की है।

100 से अधिक विदेशी वेबसाइट्स ब्लॉक

कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सरकार ने उन वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है, जो विदेशों से चलाई जा रही हैं। आपको बता दें कि इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी एक्ट 2000 के तहत 100 से अधिक विदेशी वेबसाइट्स को ब्लॉक कर दिया है।

काफी लंबे समय से हो रही थी ये मांग

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन काम करने वाले नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिसिस यूनिट (NCTAU) ने सेक्शन 14C के तहत ये मांग की थी, इन सभी वेबसाइट्स को तुरंत ब्लॉक किया जाए। ये वेबसाइट्स फर्जी निवेश और पार्ट टाइम जॉब के नाम पर यूजर्स को ठग रही हैं।

लोगों के साथ करते हैं ठगी

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ये वेबसाइट्स विदेशों में बैठकर लोगों को विज्ञापन, मैसेज या कॉल के जरिए अपने झांस में फंसाने का काम करती हैं। इसमें कई लोगों को नकली निवेश, अच्छी नौकरी का लालच देकर उन्हें जाल में फंसाया जाता है। साथ ही अवैध तरीके से क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन किया जा रहा था। इसके अलावा ये इंटरनेशनल फिनटेक कंपनियों के जरिए पैसे को बाहर भेज रही थी। सरकार की इस कार्रवाई के बाद अब लोगों को राहत मिल सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 22 June 2026

जून 21, 2026

Rain Alert 22 June 2026

जून 21, 2026

कल का मौसम 22 June 2026

जून 21, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 21, 2026

Delhi News

जून 21, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 21, 2026