---Advertisement---

PM Modi पर फिर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- ‘भारत के पैसों से अमेरिका को संतुष्ट कर रहे प्रधानमंत्री’

PM Modi: बंगला की CM ममता बनर्जी ने फिर पीए मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पीएम भारत के पैसों से अमेरिका को संतुष्ट कर रहे हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जून 26, 2023 3:03 अपराह्न

Mamata Banerjee PM Modi
Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बेनर्जी अपने बयानों और हमले को लेकर जानी जाती हैं। उन्हें अक्सर PM मोदी या केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देखा जा सकता है। आने वाले दिनों बंगाल में पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर अब ममता बेनर्जी मैदान में उतरी आई हैं। चुनावों के ऐलान के बाद पहली बार प्रचार करने निकली ममता बेनर्जी ने फिर PM मोदी पर निशाना साधा है।

‘पैसे बर्बाद कर रहे हैं मोदी बाबू’

एक जनसभा को संबोधिक करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी बाबू अमरीका जाकर पैसे बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि PM मोदी भारत के पैसों से अमेरिका को संतुष्ट करने में लगे हुए हैं। अमेरिका जाकर महंगे-महंगे तोहफे बांट रहे हैं। जबकि, यहां हमारे लोगों को पैसे नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये पैसा भारत के लोगों का है। इसे यहां की जनता और उनके विकास पर खर्च करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Barack Obama Remarks: ओबामा पर फूटा निर्मला सीतारमण का गुस्सा, कहा-‘जिन्होंने मुस्लिम देशों पर बरसाए बम, उन पर कैसे करें भरोसा’

योजना के पैसे नहीं दे रही केंद्र सरकार

ममता बेनर्जी ने केंद्र सरकार पर बेघर लोगों के लिए आवास योजना के लिए पैसे न देने के आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार योजना के पैसे नहीं दे रही है। ये ज्यादा समय तक नहीं चलेगा। 2024 के लोकसभा चुनाव में सरकार बदलेगी। हम अपना पैसा जरूर लेकर आएंगे। इस दौरान बॉर्डर पर BSF की गोली से मारे गए लोगों के परिवार को ममता बेनर्जी ने मंच पर बुलाया और कहा, ” ये लोग हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन हम डरेंगे नहीं। इसकी शिकायत करेंगे। “

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को बताय गुंडा

इस दौरान ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशिथ प्रामाणिक पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने BJP नेता को गुंडा बताते हुए चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि अगर हम चुनाव हार भी गए तो याद रखिएगा राज्ये में सरकार हमारी है। उन्होंने कहा कि राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर हिंसा हो रही है, लोग गोली खा रहे हैं और निशिथ प्रामाणिक विदेश घूम रहे हैं। जिससे पता चलता है कि केंद्र सरकार को बंगाल की कितनी चिंता है। उन्होंने कहा कि BJP बंगाल का माहौल खराब करना चाहती है, लेकिन हम ऐसा होने नहीं देंगे।

ये भी पढ़ें: Wrestlers Protest: बृजभूषण के खिलाफ पहलवानों का नया ऐलान, अब सड़कों पर नहीं होगा दंगल, कोर्ट में होगी लड़ाई

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Rashifal 13 February 2026

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026