---Advertisement---

UP News: जब उफनती नदी में जा फंसी बस, चीख-पुकार के बीच प्रशासन ने ऐसे किया यात्रियों का रेस्क्यू

UP News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भागूवाला की कोटावाली नदी भारी बारिश के चलते उफान पर है। नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते इलाके में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: जुलाई 22, 2023 1:04 अपराह्न | Updated: जुलाई 22, 2023 2:40 अपराह्न

UP News
Follow Us
---Advertisement---

UP News: भारत में इस बार मॉनसून अपने कड़े तेवर दिखा रहा है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के चलते सबसे ज्यादा नुकसान पहाड़ों पर हुआ है।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बीते एक महीने से बारिश का कहर जारी है। लगातार हो रही बारिश के चलते भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाएं पेश आ रही हैं। जिससे पहाड़ी इलाकों में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

UP के कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात

पहाड़ों पर हो रही भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों पर भी देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बीते कुछ दिनों से मध्य और उत्तर पश्चिमी भारत में भी मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदियां उफान पर हैं। उत्तर प्रदेश के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए हैं।

उफनती नदी में जा फंसी बस

उत्तर प्रदेश में कई नदियां भारी बारिश के चलते उफान पर हैं। ऐसी ही एक नदी है ‘कोटावाली’। ये नदी बिजनौर के भागूवाला से होकर गुजरती है। बीते कुछ दिनों से ये नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी का जलस्तर बढ़ने से आसपास के इलाकों में पानी घुस आया है।

इसी बीच शुक्रवार (21 जुलाई) को क्षेत्र में गुजर रही एक बस नदी के तेज बहाव में फंस गई। ये बस नजीबाबाद से हरिद्वार जा रही थी, तभी रास्ते में नदी का जलस्तर बढ़ने के चलते बस इसकी चपेट में आ गई। जिसके बाद बस में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 40 यात्री मौजूद थे।

JCB से किया यात्रियों का रेस्क्यू

खुद को बीच भंवर में फंसा देख लोग मदद के लिए चिल्लाने लगे, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने उनकी मदद करनी चाही, लेकिन वे कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पानी के तेज बहाव चलते प्रशासन को बचाव कार्य में काफी दिक्कतें पेश आई। हालांकि, कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद प्रशासन ने JCB के जरिए बस में मौजूद लोगों को रेस्क्यू किया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026