---Advertisement---

बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? कमर्शियल गैस की कीमत में बढ़ोतरी के बाद Rahul Gandhi की आशंका, होटल-ढ़ाबा से बेकरी तक की रसोई पर बोझ

नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi ने आज कमर्शियल गैस की कीमत में इजाफा के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। राहुल गांधी ने कहा है कि सरकार अगला वॉर पेट्रोल-डीजल पर करेगी।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: मई 1, 2026 5:41 अपराह्न

Rahul Gandhi
Follow Us
---Advertisement---

Rahul Gandhi: होटल से लेकर रेस्तरा व अन्य तमाम ढ़ाबों तक आज महंगाई का तड़का लगा है। 1 मई की सुबह पता चला कि कमर्शियल गैस की कीमतें प्रति सिलेंडर 993 रुपए बढ़ गई हैं। इसके बाद जमकर हो-हल्ला मचा। देश में विपक्ष की भूमिका निभा रही कांग्रेस ने भी इसको लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने के बाद अब पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने की आशंका व्यक्त की है। राहुल गांधी ने केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा है कि पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर।

कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने पर Rahul Gandhi ने साधा निशाना!

नेता प्रतिपक्ष ने मुखरता के साथ केन्द्र पर निशाना साधते हुए कमर्शियल गैस की कीमत बढ़ने का जिक्र किया है।

राहुल गांधी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल से पोस्ट जारी कर सरकार पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष लिखते हैं कि “कह दिया था – चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर 993 रुपए महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी। यह चुनावी बिल है। फरवरी से अब तक: 1380 रुपए की बढ़ोतरी सिर्फ 3 महीनों में 81 फीसदी का इजाफा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई – हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर।” राहुल गांधी की ये प्रतिक्रिया खबरों में है।

होटल-ढ़ाबा से बेकरी तक की रसोई पर बढ़ा बोझ!

देश के विभिन्न हिस्सों में होटल, ढ़ाबा, रेस्तरा समेत अन्य तमाम व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में कमर्शियल गैस सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। इनकी रसोई में नीले रंग की 19 किग्रा वाली सिलेंडर देखी जाती है। ऐसे में कमर्शियल गैस की कीमत में 993 रुपए इजाफा होने के बाद होटल-ढ़ाबा के साथ बेकरी, हलवाई, टपरी समेत सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में रसोई का बोझ बढ़ जाएगा। महंगा गैस खरीद कर उत्पाद तैयार करने वाले व्यवसायी उसकी कीमत भी बढ़ाएंगे जो सीधे तौर पर आम आदमी का बजट बिगाड़ेगा। यही वजह है कि विपक्ष मजबूती के साथ जनहित से जुड़े इस मुद्दे को आवाज दे रहा है। इसी क्रम में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया भी आई है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 May 2026

मई 1, 2026

Rain Alert 2 May 2026

मई 1, 2026

 Punjab News

मई 1, 2026

कल का मौसम 2 May 2026

मई 1, 2026

Kerala CM Face

मई 1, 2026

8th Pay Commission

मई 1, 2026