---Advertisement---

World Lung Cancer Day 2023: लंग्स कैंसर इस तरह बन जाता है जानलेवा, जानें इसके लक्षण और कारण, बरतें सतर्कता

World Lung Cancer Day 2023: खराब खान पीन और बेकार लाइफ स्टाइल की वजह से मौजूदा समय में ज्यादातर लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में है। इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक कैंसर भी है। कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो शरीर के किसी भी अंग को खराब करके आपकी जान भी ले ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 1, 2023 11:20 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

World Lung Cancer Day 2023: खराब खान पीन और बेकार लाइफ स्टाइल की वजह से मौजूदा समय में ज्यादातर लोग कई गंभीर बीमारियों की चपेट में है। इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक कैंसर भी है। कैंसर एक ऐसी खतरनाक बीमारी है जो शरीर के किसी भी अंग को खराब करके आपकी जान भी ले सकती है। ऐसे में आपको बता दें कि, हर साल 1 अगस्त को ‘वर्ल्ड कैंसर डे’ के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोगों को कैंसर के प्रति जागरूक किया जाता है।

कैंसर सर्वाइवर्स की खुशी में मनाया जाता है ये दिन

‘वर्ल्ड कैंसर डे’ के उपलक्ष में दुनिया भर में फेफड़ों के कैंसर से जंग जीतने वाले कैंसर सर्वाइवर्स की खुशी में मनाया जाता है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए लंग कैंसर के लक्षण व उसके कारणों के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल कैंसर दो तरीके के होते हैं स्मॉल सेल लंग्स कैंसर
और नॉन स्मॉल सेल लंग कैंसर। ऐसे में आपको बता दें कि, जो लोग स्मोकिंग करते हैं उन्हें स्मॉल सेल लंग कैंसर का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ये कैंसर इतनी तेजी से फैलता है कि, जब तक किसी को इस तरह के बारे में पता चलेगा वह आपके आगे फेफड़ों को खराब कर देगा।

लंग कैंसर के लक्षण

वही नॉन स्मॉल सेल लंग कैंसर फेफड़ों में होने वाले नॉर्मल कैंसर हैं।‌ आंकड़ों के हिसाब से 80% लोगों को नॉन स्मॉल सेल लंग कैंसर ही होता है। इसी के साथ अगर लंग कैंसर के प्रमुख लक्षणों की बात की जाए तो इसमें सबसे ज्यादा प्रमुख लक्षण है कि, आपको काफी समय तक हंसी आएगी। वही छाती में दर्द भी रहेगा, सांस लेने में दिक्कत होगी और खांसी में खून आना इसका प्रमुख लक्षण है। ‌लंग कैंसर में व्यक्ति को भूख भी नहीं लगती। वहीं आवाज का बैठ जाना और सिर में दर्द भी इसके लक्षणों में से एक है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026

Salim Vastik

फ़रवरी 28, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026