---Advertisement---

Wrestlers Protest: जंतर-मंतर से निकल अब सीपी में हुंकार भरेंगे पहलवान, नंबर जारी कर लोगों से की खास अपील

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन अब जंतर-मंतर से निकलकर कनॉट प्लेस की ओर जा रहा है। आज 15 मई 2023 सोमवार शाम प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने एक नई रणनीति बनाई है, जिसके तहत अब सीधे सीपी पहुंचकर आम जनता से समर्थन मांगेंगे। बता ...

Read more

Avatar of Hemant Vatsalya

By: Hemant Vatsalya

Published: मई 15, 2023 4:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का विरोध प्रदर्शन अब जंतर-मंतर से निकलकर कनॉट प्लेस की ओर जा रहा है। आज 15 मई 2023 सोमवार शाम प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने एक नई रणनीति बनाई है, जिसके तहत अब सीधे सीपी पहुंचकर आम जनता से समर्थन मांगेंगे। बता दें जिन महिला पहलवानों ने सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गिरफ्तारी होने तक यह जारी रहेगा और सभी आम लोगों के सामने सारी जानकारी रखी जाएगी।

जानें क्या बोली विनेश फोगाट

एक प्रेस कॉंफ्रेस के माध्यम से विनेश फोगाट ने बताया कि कल रात भी हमारे प्रोटेस्ट को खराब करने की कोशिश की गई है। वो लोग लगातार इसमें अड़चन डालने का काम कर रहे हैं। इसके लिए अब हम पहलवानों ने फैसला किया है कि “9053903100 नंबर जारी किया गया है जिस पर आम लोग मिस कॉल देकर हमारा समर्थन कर सकते हैं।” इसके साथ ही “हम चिट्ठी लिखकर इंटरनेशनल ओलंपियनों से समर्थन की मांग करेंगे। इस प्रोटेस्ट को जंतर-मंतर से बाहर लेकर जाएंगे। ये लड़ाई हर महिला की है। शाम को सीपी जाकर इसकी शुरूआत करेंगे। इसका ज्ञापन राष्ट्रपति, गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के नाम चिट्ठी जिला मुख्यालय में देंगे।”

ये भी पढेंः UP Nikay Chunav Results 2023: यूपी नगर निकाय चुनाव में BJP ने लहराया परचम,…

बंजरंग पुनिया बोले

वहीं दूसरे पहलवान बजरंग पुनिया ने इस कॉंफ्रेंस में कहा कि ‘कल ओलंपिक संघ ने जो भारतीय कुश्ती महासंघ को भंग किया है उसका हम स्वागत करते हैं।’ वहीं एक और महिला पहलवान साक्षी मलिक का कहना है कि “कल हम बीजेपी की महिला सांसदों को लेटर लिखकर उनसे मदद मांगेंगे, उनके घर पर लेटर पहुंचाएंगे। हमें सभी समाज के लोगों का समर्थन चाहिए। हम लोग जो आरोप लगा रहे हैं, वो सही हैं। इसलिए आप सभी लोग हमारे समर्थन में आएं।”

ये भी पढेंः Nirmala Sitharaman ने G-7 में की IMF के MD जॉर्जीवा से मुलाकात, ब्राजीली वित्तमंत्री से की इन मुद्दों पर बात

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya

Hemant Vatsalya Sharma DNP INDIA HINDI में Senior Content Writer के रूप में December 2022 से सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने Guru Jambeshwar University of Science and Technology HIsar (Haryana) से M.A. Mass Communication की डिग्री प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने Delhi University के SGTB Khalasa College से Web Journalism का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है। पिछले 13 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026