---Advertisement---

Wrestlers Protest: पहलवानों की मांग सुप्रीम कोर्ट के जरिए हो नार्को टेस्ट, बोले-पूरा देश देखे लाइव

Wrestlers Protest: पहलवानों ने बृजभूषण सिंह का चैलेंज स्वीकार कर लिया है। उन्होंने मांग उठाई है कि नार्को टेस्ट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में किया जाए।

Avatar of Brijesh Chauhan

By: Brijesh Chauhan

Published: मई 22, 2023 2:02 अपराह्न | Updated: मई 22, 2023 2:37 अपराह्न

Wrestlers Protest
Follow Us
---Advertisement---

Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ पहलवानों का धरना जारी है। इसी बीच पहलवानों ने बृजभूषण का चैलेंज एक्सेप्ट कर लिया है। पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा है कि सभी पहलवान नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं। बशर्ते कि यह सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने मांग उठाई है कि ये पूरी प्रक्रिया देश के सामने लाइव प्रसारित की जाए, ताकि देश को भी सच्चाई का पता चल सके।

‘देश के सामने लाइव हो नार्को टेस्ट

वहीं, पहलवान विनेश फोगाट ने कहा, “मैं बृजभूषण से कहना चाहता हूं कि सिर्फ विनेश ही नहीं, शिकायत करने वाली सभी लड़कियां नार्को टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं। इसे लाइव किया जाना चाहिए ताकि देश की बेटियों के प्रति उसकी क्रूरता के बारे में पूरा देश जान सके।”

बृजभूषण सिंह ने दी थी नार्को टेस्ट की चुनौती

बता दें कि पहलवानों की मांग है कि यौन शोषण मामले में बृजभूषण सिहं को जल्द गिरफ्तार कर सजा दी जाए। इसके लिए पहलवान बृजभूषण सिंह के नार्को टेस्ट की मांग कर रहे थे। लेकिन, बृजभूषण सिंह ने उल्टा पहलवानों से नार्को टेस्ट की मांग कर डाली थी। जिस पर पहलवानों ने पलटवार करते हुए इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया है। पहलवानों की मांग है की नार्को टेस्ट सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में किया जाए और इसका लाइव प्रसारण हो।

दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली के प्रवेश पर पाबंदी

धरने पर बैठे पहलवानों के समर्थन में पड़ोसी राज्यों से किसानों के पहुंचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। इसके लिए सभी सीमाओं पर बैरिकेड लगाकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली में ट्रैक्टर-ट्राली के प्रवेश पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है। मुख्यालय से सख्त निर्देश जारी किया गया है कि पुलिस किसी भी सूरत में सीमाओं से एक भी ट्रैक्टर को दिल्ली में प्रवेश करने न दें।

कल इंडिया गेट पर पहलवानों का कैंडल मार्च

जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवान 23 मई की शाम इंडिया गेट पर कैंडल मार्च निकालेंगे। पहलवानों का कहना है कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं हो जाती है, तब तक लड़ाई जारी रहेगी। बजरंग पुनिया ने कैंडल मार्च में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जुड़ने की अपील की। खाप पंचायतों ने भी इस कैंडल मार्च को अपना समर्थन दिया है।

नए संसद भवन पर होगी महिला महापंचायत

बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर खाप पंचायतों की ओर से दी गई समयसीमा खत्म होने के बाद रविवार (21 मई) को हरियाणा में महापंचायत हुईय़ खाप पंचायत ने महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे पर बड़ा फैसला लेते हुए 28 मई को नए संसद भवन पर महिला महापंचायत का ऐलान किया। इसके साथ ही खाप पंचायतों ने बृजभूषण शरण सिंह की जल्द गिरफ्तारी करने और नार्को टेस्ट की मांग की थी।

ये भी पढ़ें: PM Modi को फिजी ने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, वैश्विक नेतृत्व के लिए किया सम्मानित

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Brijesh Chauhan

Brijesh Chauhan

बृजेश बीते 4 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में M.A की पढ़ाई की है। यह कई बड़े संस्थान में बतौर कांटेक्ट एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल बृजेश DNP India में बतौर कांटेक्ट एडिटर पॉलिटिकल और स्पोर्ट्स डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

US-Israel-Iran War

मार्च 30, 2026

Health

मार्च 30, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026