---Advertisement---

इंदिरापुरम में Yashoda Medicity Hospital का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन; गाजियाबाद के लिए ऐसे साबित होगा गेमचेंजर, राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहे मौजूद

Yashoda Medicity Hospital: गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बने यशोदा मेडिसिटी का आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 26, 2025 12:32 अपराह्न | Updated: अक्टूबर 26, 2025 1:03 अपराह्न

Yashoda Medicity Hospital
Follow Us
---Advertisement---

Yashoda Medicity Hospital : गाजियाबाद के इंदिरापुरम में बने यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल का आज भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उद्घाटन किया और लोगों को समर्पित किया। इस दौरान यूपी के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। माना जा रहा है कि यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल गाजियाबाद समेत आसापास के जिलों के लिए एक गेमचेजंर साबित हो सकता है, क्योकि इसमे सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाएं जो मरीजों को बेहतर इलाज प्रदान करेगी।

Yashoda Medicity Hospital का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उद्घाटन

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदिरापुरम, गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी अस्पताल का उद्घाटन किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य भी मौजूद रहे। इससे पहले शनिवार को सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा के लिए पुलिसकर्मियों को एक ब्रीफिंग दी गई। इसके अलावा, राष्ट्रपति और अन्य अतिथियों के आगमन से पहले एक मॉक ड्रिल और एक ट्रायल भी आयोजित किया गया। इसके अलावा कई रूटों को डायवर्ट किया गया था, ताकि किसी प्रकार किसी को समस्या ना हो। माना जा रहा है कि यह हॉस्पिटल गाजियाबाद और आसपास के जिलों के लिए गेंमचेजर साबित हो सकता है।

यशोदा मेडिसिटी हॉस्पिटल गाजियाबाद के लोगों के लिए साबित होगा गेंमचेंजर

शक्तिखंड 2 स्थित 1200 बिस्तरों वाले इस अस्पताल का उद्घाटन समारोह आज सुबह लगभग 11:30 बजे शुरू हुआ। इस अस्पताल ने ऑन्कोलॉजी, अंग प्रत्यारोपण, कार्डियोलॉजी, न्यूरोसाइंस और मातृ-शिशु देखभाल में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए हैं। यह ऐतिहासिक बुनियादी ढांचा परियोजना दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश और भारत के पड़ोसी राज्यों में स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र को महत्वपूर्ण रूप से मजबूत करेगी। साथ ही यशोदा मेडिसिटी में एमआर लिनैक जैसी नवीनतम तकनीकें हैं, जो रोबोटिक सर्जरी और रेडियोथेरेपी जैसे जटिल उपचारों के लिए महत्वपूर्ण हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

Vande Mataram

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026