---Advertisement---

साल 2025 से लगता है डर! महाकुंभ हादसा, पहलगाम बर्बरता, बेंगलुरु भगदड़, अहमदाबाद क्रैश के बाद अब क्या होना बाकी? सामने आई रूह कंपाने वाली भविष्यवाणी

Year 2025 Prediction सामने आया है जिसके मुताबिक जून से अक्टूबर तक का समय विचित्र हो सकता है। इस तय समय के दौरान देश-दुनिया के कई हिस्सों में सनसनी देखने को मिल सकती है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 16, 2025 2:28 अपराह्न

Year 2025 Prediction
Follow Us
---Advertisement---

Year 2025 Prediction: नया वर्ष नई जोश और उमंग लेकर आता है। लेकिन वर्ष 2025 उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा और अब तो इस वर्ष से डर लगने लगा है। थोड़ा अतीत में जाएं तो वर्ष 2025 की शुरुआत के साथ ही महाकुंभ और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ के कारण हुई मौत के आंकड़े सामने आते हैं। उसके बाद पहलगाम में बर्बरता और फिर बेंगलुरु भगदड़ और अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने सबको झकझोर दिया। अब Year 2025 Prediction सामने आया है जिसमें जून से अक्टूबर तक को विचित्र समय बताया गया है। पंचांग में दर्ज भविष्यवाणी ऐसी है कि उसे सुन लोगों की रूह कांप सकती है। भविष्यवाणी के मुताबिक जून से अक्टूबर 2025 तक प्राकृतिक आपदा, महामारी, युद्ध, दंगा या कोई भी आश्चर्यजनक घटना से जुड़ी खबरें लोगों को झकझोर सकती हैं।

सामने आई रूह कंपाने वाली Year 2025 Prediction

ग्लोबल भारत नामक यूट्यूब चैनल से जारी वीडियो में वर्ष 2025 के शेष बचे समय को लेकर एक आशंका व्यक्त की गई है। पंचांग का हवाला देते हुए बताया गया है कि देश के कई भागों में बड़े राजनीतिक उठापटक देखने को मिल सकते हैं। खासतौर से जून से लेकर अक्टूबर का समय विचित्र हो सकता है। इसमें होने वाली घटनाओं से दुनिया को हैरानी हो सकती है। दरअसल, 15 मार्च से 11 जून तक खप्पर योग बन रहा था जिस दौरान कई घटनाए हुईं। Year 2025 Prediction में इसके बाद 11 जुलाई से 7 अक्टूबर तक भी खप्पर योग बने रहने की आशंका व्यक्त की गई है। यहां खप्पर योग का मतलब है एक महीने में पांच रविवार, सोमवार या मंगलवार का आना। यह योग अशुभ होता है। इस दौरान प्राकृतिक आपदा, महामारी, युद्ध, दंगा या कोई भी आश्चर्यजनक घटना घटित हो सकती है। हालात बिगड़ सकते हैं।

ऐसे में अब सबकी निगाहें आने वाले समय पर टिकी हैं। भविष्यवाणी के मुताबिक जून से अक्टूबर 2025 तक के दौर में कई अन्य अनहोनी होने की आशंका है जिससे भारत के साथ दुनिया हैरान हो सकती है।

वर्ष 2025 के शुरुआती 6 महीने में मिली असहनीय पीड़ा!

मालूम हो कि 2025 की शुरुआत के साथ ही भारत को विशेष तौर पर असहनीय पीड़ा मिलनी शुरू हो गई। जहां एक ओर दुनिया में रूस-यूक्रेन और ईजरायल-ईरान के बीच द्वंद देखने को मिली। वहीं भारत में महाकुंभ के दौरान भगदड़ से कई मौते हुईं। फिर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़, अप्रैल में पहलगाम हमला, मई में बेंगलुरु भगदड़ और अब जून में अहमदाबाद प्लेन क्रैश, उत्तराखंड हेलिकॉप्टर क्रैश और पुणे में इंद्रायणी नदी पर बने पुल का गिरना। इन सभी घटनाक्रमों ने ना जाने कितनी जिंदगियों को अपनी आगोश में लेकर सैकड़ों परिवारों को बर्बाद किया है। यही वजह है कि Year 2025 Prediction सामने आने के बाद इस वर्ष में बचे दिनों से डर लगने लगा है और कई तरह की आशंका व्यक्त की जा रही है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Punjab News

फ़रवरी 11, 2026

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

JEE Mains Result 2026

फ़रवरी 11, 2026

Fog Alert 12 Feb 2026

फ़रवरी 11, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026