---Advertisement---

Baba Venga की खौफनाक आशंकाओं से हिली दुनिया! प्रलय, तबाही और विश्व युद्ध, आखिर किन घटनाओं से बदलेगा विश्व का हुलिया? जानें सब कुछ

दुनिया में चर्चित Baba Venga की एक डरावनी भविष्यवाणी से खौफ का माहौल है। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी में कहीं प्रलय, तो कहीं तबाही या विश्व युद्ध छिड़ने का जिक्र है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 9, 2025 2:45 अपराह्न

Baba Venga
Follow Us
---Advertisement---

Baba Venga: दुनिया के विभिन्न हिस्सों में बाबा वेंगा की खौफनाक आशंकाएं चर्चा का विषय बनी हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी कहती है कि 7 जून के बाद दुनिया में तबाही आ सकती है। इस दौरान कहीं प्रलय आन तो कहीं भूकंप से तबाही मंचने की आशंका है। बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी के मुताबिक जून 2025 से ही तृतीय विश्व युद्ध की शुरुआत हो सकती है, जो दुनिया का हुलिया बदलने के लिए काफी होगी। Baba Venga की ये तमाम भविष्यवाणियां अब तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं। सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर इसको लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है और कोई इसे सच तो कोई कोरा झूठ करार देते हुए अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।

चर्चित Baba Venga की खौफनाक आशंकाओं से हिली दुनिया!

उस्मानी साम्राज्य में जन्मी वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा उर्फ बाबा वेंगा की खौफनाक आशंकाओं से एक बार फिर दुनिया हिल गई है। 9/11 अमेरिका आतंकी हमला, चीन का विकास और 2025 में म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप की भविष्यवाणी करने वाले बाबा वेंगा ने एक बार फिर खौफनाक आशंकाएं व्यक्त की हैं। Baba Venga के मुताबिक जून 2025 में दुनिया तबाही का मंजर देखेगी। इस दौरान दुनिया के कई हिस्सों में प्रलय और भूकंप की घटनाएं रिपोर्ट की जा सकती हैं। इसके अलावा यूरोप में बदलते घटनाक्रम तृतीय विश्व युद्ध के संकेत दे रहे हैं। बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से दुनिया में खौफ की स्थिति है। चहुंओर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लेकर चर्चा हो रही है और लोग अपने-अपने हिस्से की प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं।

क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के मुताबिक बदल जाएगा विश्व का हुलिया?

इस सवाल का कुछ भी पुख्ता जवाब नहीं दिया जा सकता है और नाही बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों की पुष्टि की जा सकती है। हां, कुछ बदलते समीकरण हैं जिनके आधार पर Baba Venga की आशंकाओं को धार दिया जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 7 जून 2025 के दिन मंगल ग्रह की राशि बदल जाएगी। मंगल को दुर्घटनाओं, आगजनी, आक्रामकता और युद्ध का ग्रह माना जाता है। यही वजह है कि ग्रह की बदलती राशि लोगों के बीच की चिंता बढ़ा रही है। लोग इस बात को लेकर डरे सहमे हैं कि कहीं बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच न हो जाए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियों का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jharkhand Protest

अगस्त 12, 2026

Cristiano Ronaldo

अगस्त 12, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026