---Advertisement---

Zomato ने खाने के साथ कर दी कॉकरोच की डिलीवरी, देख महिला हुई आगबबूला

Zomato : पिछले कुछ दिनों से ऑन लाइन खाने का चलन काफी बढ़ गया है। लोगों को जो भी खाने का मन होता है, उसे बनाने की वजह वह ऑन लाइन फूड डिलीवरी देने वाले ऐप्स से ऑर्डर कर देते हैं और खाने का गर्मागरम मजा लेते हैं। लेकिन कभी-कभी ये ही मजा सजा बन ...

Read more

Avatar of Aarohi

By: Aarohi

Published: फ़रवरी 15, 2024 6:17 अपराह्न

Zomato
Follow Us
---Advertisement---

Zomato : पिछले कुछ दिनों से ऑन लाइन खाने का चलन काफी बढ़ गया है। लोगों को जो भी खाने का मन होता है, उसे बनाने की वजह वह ऑन लाइन फूड डिलीवरी देने वाले ऐप्स से ऑर्डर कर देते हैं और खाने का गर्मागरम मजा लेते हैं। लेकिन कभी-कभी ये ही मजा सजा बन जाता है।

जी हां, जिस तरह से लोगों का रुझान ऑन लाइन खाने की तरफ बढ़ रहा है। उसी तरह खाने में कीड़े-मकोड़े निकलना बेहद आम हो चुका है। इनकी वीडियो अकसर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल होती रहती हैं। जो कि, लोगों को काफी हैरान और परेशान कर देती हैं। लेकिन उसके बाद भी लापरवाही करने से होटल और रेस्टोरेंट जरा भी सबक नहीं लेते हैं।

Zomato से किया खाना ऑर्डर निकला कॉकरोच

एक ऐसा ही मामला इन दिनों एक्स पर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि, महिला ने Zomato से खाना ऑर्डर किया और उसे कॉकरोच खाने में मरा हुआ मिला। जिसकी शिकायत उसने एक्स पर फोटो शेयर करते हुए की है।बुधवार को एक यूजर ने ज़ोमैटो के माध्यम से गुरुग्राम स्थित रेस्तरां से खाना ऑर्डर किया लेकिन उन्हें खाने के साथ कॉकरोच भी मिल मिल गया। ऑर्डर किए गए भोजन में कॉकरोच पाए जाने की शिकायत सोनाई आचार्य ने नाम की महिला ने की है।

Zomato पर फूटा महिला का गुस्सा

महिला ने बताया उसने ऑटी फग नाम के भोजनालय से जापानी रेमन का एक कटोरा ऑर्डर किया। जैसे ही उन्होंने खाना खोला उन्हें ये कीड़ा मिला। जिसकी फोटो उन्होंने एक्स पर शेयर की हैं। इस दौरान उन्होंने अपना अनुभव भी शेयर करते हुए लिखा, “ज़ोमैटो से ऑर्डर करने का अनुभव भयावह रहा। आंटी फग से जापानी मिसो रेमन चिकन का ऑर्डर किया और मेरे भोजन में कॉकरोच निकला! बिल्कुल अस्वीकार्य और घृणित। यहां गुणवत्ता नियंत्रण से मैं गंभीर रूप से निराश हूं। हालंकि इस शिकायत के बाद महिला को पैसे वापस कर दिए गए हैं।”

ज़ोमैटो ने शिकायत का दिया जवाब

ज़ोमैटो ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसका जवाब दिया। जिसमें लिखा, “नमस्कार, हमें इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बारे में सुनकर दुख हुआ। हम इस अनुभव को बदलने में मदद करना चाहते हैं। कृपया हमें देखने के लिए कुछ समय दें, हम यथाशीघ्र आपसे संपर्क करेंगे।”

आपको बता दें, इससे पहले ऐसी ही घटना बेंगलुरु से आ चुकी है। इस तरह के ये मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। जिसकी वजह से अब खाने की स्वच्छता को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026