---Advertisement---

Zomato: जोमैटो को मिली बड़ी खुशखबरी, RBI ने पेमेंट एग्रीगेटर का दिया लाइसेंस; जानें पूरी खबर

Zomato: अब जोमैटो से आप खाना मंगाने के अलावा पेटीएम या फ्रीचार्ज की तरह पेमेंट भी कर पाएंगे। आपको बता दें ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो ने गुरूवार को घोषणा की कि आरबीआई ने उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई Zomato पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड(ZPPL) को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए प्रधिकरण ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 26, 2024 10:57 पूर्वाह्न

Zomato
Follow Us
---Advertisement---

Zomato: अब जोमैटो से आप खाना मंगाने के अलावा पेटीएम या फ्रीचार्ज की तरह पेमेंट भी कर पाएंगे। आपको बता दें ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफार्म जोमैटो ने गुरूवार को घोषणा की कि आरबीआई ने उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली इकाई Zomato पेमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड(ZPPL) को ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर के रूप में काम करने के लिए प्रधिकरण प्रमाणपत्र मिल गया है। प्रधिकार 24 जनवरी 2024 से प्रभावित हुआ है।

Zomato: कंपनी ने क्या कहा

कंपनी ने कहा कि 4 अगस्त 2021 को कंपनी की ओर आरबीआई के पास पेमेंट एग्रीगेटर लाइसेंस प्राप्त करने के लिए जो अर्जी डाली गई थी। उसके तहत अब जौमैटो को लाइसेंस दे दिया गया है। इसका मतलब यह है कि अब जौमैटो भी टाटा पे, रेजरपे और कैशफ्री जैसी ऐप्स की लीग में शामिल हो गया है।

आरबीआई की इस मंजूरी के बाद Zomato की शेयर को मिलेगा फायदा। वहीं कंपनी का कहना है कि इससे लोगों को काफी फायदा होगा।जोमैटो पेमेंट्स (Zomato Payments) ने फूड डिलिवरी और रेस्तरां सर्च से हटकर डिजिटल पेमेंट्स में अपने रोल को आगे बढ़ाया है। साथ ही इस दायरे में अपनी भूमिका का विस्तार किया है।

क्या है जोमैटो डेली पेआउट्स

दरअसल इस महीने की शुरूआत में Zomato ने उभरते रेस्तरां भागीदारों का समर्थन के लिए डेली पेआउट्स नामक एक नई सुविधा पेश की है। कंपनी के मुताबिक फिलहाल यह सुविधा उन रेस्तरां पार्टनर्स के लिए उपलब्ध होगी। जिन्हें महीने में 100 या उससे कम ऑर्डर मिलते है।

वहीं Zomato कंपनी का मार्कैट कैप 1.18 लाख करोड़ रूपये है। जारी वित्तीय वर्ष की सितंबर तिमाही में कंपनी के रेवन्यू बढ़कर 3060 करोड़ रूपये हो गया। इससे पिछली तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 2597 करोड़ रूपये रहा था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026