---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 13 April 2023: शिव योग के साथ बन रहा है आज बेहद शुभ नक्षत्र, जानें आज का पंचांग

हिन्दू धर्म में पंचांग को विशेष दर्जा दिया गया है। किसी भी शुभ कार्य को पंचांग देखकर ही किया जाता है। तो आइए जानते हैं आज यानी गुरूवार का पंचांग।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: अप्रैल 13, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 13 April 2023: हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। हर दिन पंचांग को देखकर ही किसी भी मांगलिक कार्य को किया जाता है। वहीं एक का दिन गुरुवार है। आज के दिन फिर ग्रहों की स्थिति बदलेगी। वहीं योग, नक्षत्र और आज का अभिजीत मुहूर्त जानने के लिए आज का पंचांग यहां जानें। तो आइए आज इस आर्टिकल में जानते हैं, आज यानी गुरुवार का पंचांग।

जानें आज की तिथि

आज का दिन गुरुवार है। वहीं आज की तारीख 13 अप्रैल 2023 है। आज चैत्र के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है। इसके अलावा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का योग बन रहा है। हिंदी पंचांग की मानें तो आज अष्टमी तिथि है। ये तिथि बेहद शुभ होता है।

जानें आज का पंचांग

आज अष्टमी तिथि है। ये तिथि रात के 01 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। वहीं आज का नक्षत्र पूर्वाषाढा बन रहा है, जो सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक रहेगा। आज करण में बालव दोपहर 14 बजकर 43 मिनट तक है। वहीं कौलव रात 01 बजकर 36 मिनट तक है। आज शिव योग बन रहा है। ये योग दोपहर 12 बजकर 36 मिनट तक रहेगा। आज का दिन गुरुवार है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

जानें सूर्य, चंद्रमा और राहुकाल का समय

बात करें हम राहुकाल की तो आज के दिन राहुकाल का समय दोपहर 13 बजकर 57 मिनट से है। वहीं इसका समापन दोपहर 13 बजकर 33 मिनट पर होगा। इसके अलावा सूर्योदय का समय सुबह 05 बजकर 58 मिनट है और सूर्यास्त का समय शाम 18 बजकर 45 मिनट है। वहीं बात करें चंद्रोदय कि तो चंद्रोदय का समय रात 26 बजकर 07 मिनट तक किया गया है। वहीं चंद्रास्त सुबह 11 बजकर 26 मिनट है।

जानें अभिजीत मुहूर्त

आज के दिन के अभिजीत मुहूर्त की शुरुआत सुबह 11 बजकर 56 मिनट से हो रहा है। वहीं इस तिथि का समापन दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर होगा। ये मुहूर्त बेहद शुभ माना जाता है। किसी भी मांगलिक कार्य के लिए सबसे शुभ और खास मुहूर्त है। बता दें, आज का दिशाशूल दक्षिण है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 30 March 2026

मार्च 29, 2026

Rashifal 29 March 2026

मार्च 28, 2026

Rashifal 28 March 2026

मार्च 27, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 8

मार्च 26, 2026

Rashifal 26 March 2026

मार्च 25, 2026

Rashifal 25 March 2026

मार्च 24, 2026