---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 21 March: अमावस्या तिथि के दिन राहु केतु और चंद्रबल की क्या है स्थिति, जानें आज का पंचांग

हिंदू धर्म में पंचांग का विशेष महत्व है। किसी भी शुभ कार्य को मुहूर्त के आधार पर ही किया जाता है।

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: मार्च 21, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Panchang 21 March: किसी भी शुभ कार्य के लिए मुहूर्त बहुत जरूरी है। वहीं पंचांग के माध्यम से शुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति का पता लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं, मंगलवार के दिन क्या कहता है पंचांग और कौन-कौन से बन रहे हैं शुभ मुहूर्त।

जानें आज की तिथि

आज की तारीख 21 मार्च 2023 है और आज का दिन मंगलवार है। वहीं तिथि फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज का दिन पूर्वाभद्रापद नक्षत्र का है

जानें आज का पंचांग

आज की तिथि अमावस्या तिथि है जो रात 22 बजकर 55 मिनट तक रहेगी।

वहीं पूर्वाभद्रापद नक्षत्र रात 22 बजकर 04 मिनट तक रहने वाली है।

आज करण में चतुष्पाद दोपहर 12 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। वहीं नाग रात 22 बजकर 55 मिनट तक रहने वाला है।

आज का दिन कृष्ण पक्ष है।

शुभ योग दोपहर 12 बजकर 40 मिनट तक रहेगा।

आज का दिन मंगलवार है।

जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

आज का सूर्योदय सुबह 6 बजकर 24 मिनट तक होने वाला है।

आज का सूर्यास्त रात 18 बजकर 32 मिनट तक होगा।

चंद्रोदय आज के दिन नहीं होगा।

चंद्रास्त का समय शाम 18 बजकर 55 मिनट है।

वसंत ऋतु का समय है।

जानें आज का शुभ मुहूर्त

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

आज के एक दुष्ट मुहूर्त की शुरुआत सुबह 08 बजकर 50 मिनट से हो रही है। वहीं इसका समापन 09 बजकर 38 मिनट पर होगा।

कुलिक मुहूर्त की शुरुआत दोपहर 13 बजकर 41 मिनट पर होगी। वहीं इसका समापन 14 बजकर 30 मिनट पर होगा।

कंटक मुहूर्त की शुरुआत सुबह 07 बजकर 13 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन सुबह 08 बजकर 01 मिनट पर होगा।

राहुकाल का समय दोपहर 15 बजकर 30 मिनट से 17 बजकर 01 मिनट तक तय किया गया है।

कालवेला का समय सुबह 08 बजकर 50 मिनट से सुबह 09 बजकर 38 मिनट तक तय किया गया है।

यमघण्ट का समय सुबह 10 बजकर 27 मिनट से 11 बजकर 55 मिनट तक तय किया गया है।

गुलिक काल का समय दोपहर 12 बजकर 28 मिनट से शाम 13 बजकर 59 मिनट तक है।

जानें मंगलवार का क्या है शुभ मुहूर्त

आज यानी मंगलवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 12 बजकर 04 मिनट से 12 बजकर 52 मिनट तक है। इस मुहूर्त किसी भी शुभ कार्य के लिए बेहद खास है।

आज का दिशा शूल उत्तर है।

जानें क्या है चंद्रबल और ताराबल

आज का ताराबल भरणी, रोहिणी, आद्रा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, श्रवण, हस्त, चित्रा, विशाखा और रेवती है।

आज का चंद्रबल मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु और कुंभ है।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 February 2026

फ़रवरी 11, 2026

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Rashifal 10 February 2026

फ़रवरी 9, 2026

Nazar Utarne ke Upay

फ़रवरी 9, 2026

Rashifal 9 February 2026

फ़रवरी 8, 2026