---Advertisement---

Badrinath Dham Yatra 2023: जानें कब शुरू होगी बद्रीनाथ धाम की यात्रा, इस शुभ योग में करें दर्शन और पाएं भगवान की कृपा

Badrinath Dham Yatra 2023: हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व है, जिसमें एक बद्रीनाथ धाम भी शामिल है। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर भगवान विष्णु वास करते हैं। बता दें, श्री हरी विष्णु पूरे जगत के पालन हार हैं। वहीं बद्रीनाथ उनका प्रमुख निवास स्थान है। बता दें, पूरी दुनिया का बद्रीनाथ ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 27, 2023 2:51 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Badrinath Dham Yatra 2023: हिंदू धर्म में चार धाम यात्रा का विशेष महत्व है, जिसमें एक बद्रीनाथ धाम भी शामिल है। मान्यताओं के अनुसार, यहां पर भगवान विष्णु वास करते हैं। बता दें, श्री हरी विष्णु पूरे जगत के पालन हार हैं। वहीं बद्रीनाथ उनका प्रमुख निवास स्थान है।

बता दें, पूरी दुनिया का बद्रीनाथ 8वां बैकुंठ स्थान है। इस जगह पर भगवान श्री हरि विष्णु 6 महीने के लिए जागते हैं और 6 महीने के लिए निंद्रा अवस्था में रहते हैं। वहीं इस वर्ष भगवान की यात्रा 27 अप्रैल 2023 यानी गुरुवार से शुरू हो रही है। तो आज इस आर्टिकल में जानते हैं, इससे जुड़ी कई खास जानकारियां।

इस शुभ योग के साथ हो रही है बद्रीनाथ यात्रा की शुरुआत

हर वर्ष साल के शुरुआत के साथ सभी भक्त बद्रीधाम यात्रा को लेकर काफी उत्साहित हो जाते हैं। आपको बता दें, इस वर्ष 2023 में बद्रीधाम यात्रा को लेकर कई शुभ संयोग बन रहे हैं। कहा जा रहा है, इस शुभ संयोग में भगवान श्री हरि की पूजा करने पर व्यक्ति को भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। बता दें, इस वर्ष तीर्थ यात्रा की शुरुआत 27 अप्रैल 2023 को हो रही है। वहीं भगवान का दर्शन सुबह 7 बजकर 10 मिनट से ही भक्तजन कर पाएंगे। इसके साथ यात्रा का दिन गुरुवार है और इस दिन गुरु पुष्य योग का भी संयोग है। इस योग में दर्शन करने से व्यक्ति के जीवन पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।

ये भी पढ़ें: HANUMAN CHALISA के हर रोज पाठ से मिलेंगे ये 5 फायदे, बल-विद्या और वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

जानें बद्रीधाम से जुड़ी कुछ अनोखी बातें

साल में छह महीने के लिए बद्रीधाम का कपाट खुली रहती है। वहीं 6 महीने के लिए बद्रीनाथ धाम, केदारनाथ धाम, गंगोत्री और यमुनोत्री का कपाट बर्फबारी के कारण बंद रहता है। लेकिन आपको पता है? बद्रीनाथ धाम के कपाट को खोलने का तरीका काफी अनोखा है। श्री हरी विष्णु का ये वैकुंठ धाम 3 चाबियों से खुलता है जो अलग-अलग लोगों के पास होती है।

वहीं जब बद्रीनाथ धाम का कपाट बंद होता है तो भगवान विष्णु की प्रतिमा में घी का लेप लगाया जाता है। इसलिए कपाट खोलने के बाद अगर भगवान विष्णु घी में घी लगा होता है तो इससे देश में खुशहाली आती है। वहीं घी नहीं रहता है तो देश में आर्थिक तंगी उत्पन्न हो सकती है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 31 May 2026

मई 30, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 29 May 2026

मई 28, 2026

कल का मौसम 28 May 2026

मई 27, 2026

कल का मौसम 27 May 2026

मई 26, 2026

Heatwave Alert 26 May 2026

मई 25, 2026