---Advertisement---

Bakra Eid 2023: आ गया कुर्बानी का त्यौहार बकरीद, जानें इस दिन का इतिहास और इसका महत्व

Bakra Eid 2023:मुस्लिम समुदाय के सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक बकरीद इस बार 29 जून 2023 को मनाया जाएगा। बकरीद को उर्दू में ईद उल अज़हा भी कहा जाता है। इस दिन बाज़ारों में रौनक देखते ही बनती है। त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद इस बार 29 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जून 29, 2023 6:00 पूर्वाह्न

Bakra Eid.
Follow Us
---Advertisement---

Bakra Eid 2023:मुस्लिम समुदाय के सबसे प्रमुख त्यौहारों में से एक बकरीद इस बार 29 जून 2023 को मनाया जाएगा। बकरीद को उर्दू में ईद उल अज़हा भी कहा जाता है। इस दिन बाज़ारों में रौनक देखते ही बनती है। त्याग और बलिदान का पर्व बकरीद इस बार 29 जून को धूमधाम से मनाया जाएगा। रमज़ान के कुल 70 दिनों के बाद बकरीद का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन का अपने आप में एक ख़ास महत्व है। बकरीद का इस्लाम में एक लंबा इतिहास है। आइये जानते है इसके नियम और इतिहास के बारे में।

कैसे मनाया जाता है बकरीद ?

इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज़ अदा करते हैं। साथ ही एक दूसरे के घर जाते हैं उनके गले  मिलते हैं और मुबारकबाद देते हैं। सभी घरों में तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाये जाते हैं।

ये भी पढ़े:Devshayani Ekadashi 2023: देवशयनी एकादशी पर करें भगवान विष्णु की पूजा बसरेगा धन, इन उपायों से दूर होंगे कष्ट

क्या है बकरीद का इतिहास ?

इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार ,हज़रत इब्राहिम अल्लाह के पैगम्बर थें। उनका खुदा में पूरा विश्वास था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि एक बार पैगम्बर ने हज़रत इब्राहिम से अपने प्यार और त्याग को साबित करने के लिए अपनी सबसे प्यारी चीज़ बलिदान करने को कहा तब हज़रत इब्राहिम ने अपने इकलौते बेटे को कुर्बान करने का फैसला किया। जब इब्राहिम अपने बेटे को कुर्बान करने जा ही रहे थे उसी वक़्त अल्लाह ने उनके बेटे को हटा दिया और उसकी जगह बकरे की तरह दिखने वाला जानवर हजरत इब्राहिम की छुटी से कट गया। जब हजरत इब्राहिम ने अपनी आंखें खोली तो उन्होंने देखा उनकी जान से भी प्यारा बेटा इस्माइल उनके पास में खड़ा था। इस तरह अल्लाह ने हजरत इब्राहिम के सब्र और त्याग की परीक्षा ली और वो पास हो गए। तभी से इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग हर साल बकरीद का पर्व मनाते हैं और बकरे सहित कई जानवरों की कुर्बानी देते हैं।

तीन हिस्सों में बांटी जाती है कुर्बानी

इस दिन जिस भी बकरें की कुर्बानी दी जाती है उसे तीन हिस्सों में बांटा जाता है। सबसे पहला हिस्सा रिश्तेदारों,दोस्त एवं पड़ोसियों को दिया जाता है। दूसरा हिस्सा जो गरीब लोग हैं या फिर जरूरतमंद लोग हैं उन्हें दिया जाता है और तीसरा हिस्सा अपने परिवार के लोगों को दिया जाता है।

ये भी पढ़े:Honda Activa ने हासिल किया Sale का स्पेशल अचीवमेंट, 2 दशकों में इतने करोड़ लोगों के घरों में बनाई जगह

जमकर होती है बकरे की खरीददारी

इस दिन से पहले देश के अलग अलग हिस्सों से बकरें लाए जाते हैं। पशुओं के बाज़ारों की रौनक देखते ही बनती है। कम मूल्य से लेकर अधिक मूल्य तक के बकरें बाज़ारों में उपलब्ध होते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 12, 2026

Fog Alert 13 Feb 2026

फ़रवरी 12, 2026

Rafale Deal

फ़रवरी 12, 2026

CPI Inflation

फ़रवरी 12, 2026

Patna Viral Video

फ़रवरी 12, 2026

Income Tax News

फ़रवरी 12, 2026