---Advertisement---

Honda Activa ने हासिल किया Sale का स्पेशल अचीवमेंट, 2 दशकों में इतने करोड़ लोगों के घरों में बनाई जगह

Honda Activa: देश के टू-व्हीलर सेगमेंट में अगर किसी स्कूटर का नाम आज भी सबसे ऊपर है तो वो है होंडा कंपनी का एक्टिवा स्कूटर। जी हां, होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने अपने फीचर्स के दम पर काफी नाम कमाया है और इस स्कूटर को लोगों का जमकर प्यार मिला है। आज भी इस स्कूटर ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जून 28, 2023 11:53 पूर्वाह्न

Honda Activa
Follow Us
---Advertisement---

Honda Activa: देश के टू-व्हीलर सेगमेंट में अगर किसी स्कूटर का नाम आज भी सबसे ऊपर है तो वो है होंडा कंपनी का एक्टिवा स्कूटर। जी हां, होंडा एक्टिवा (Honda Activa) ने अपने फीचर्स के दम पर काफी नाम कमाया है और इस स्कूटर को लोगों का जमकर प्यार मिला है। आज भी इस स्कूटर की काफी चर्चा होती है। ऐसे में इस स्कूटर ने एक नया मुकाम हासिल कर लिया है। इस संबंध में होंडा इंडिया ने एक बड़ी जानकारी साझा की है।

Honda Activa का बढ़ता गया रुतबा

होंडा इंडिया ने हाल ही में बताया है कि भारत में होंडा एक्टिवी ने 3 करोड़ की बिक्री को पार कर लिया है। ये कंपनी के लिए बड़ी कामयाबी है। आपको बता दें कि होंडा ने अपना पहला स्कूटर साल 2001 में पेश किया था। अब 22 साल बाद होंडा स्कूटर ने 3 करोड़ से अधिक की सेल कर ली है। ऐसे में साफ है कि पिछले दो दशकों से इस स्कूटर का राज छाया हुआ है।

ये भी पढ़ें: 2023 Royal Enfield Continental GT 650 बाइक देती है सेफ राइडिंग और कंफर्ट फीलिंग, खासियतों पर फिदा हो जाएंगे आप!

Honda Activa ने पकड़ी तूफानी रफ्तार

बताया जा रहा है कि होंडा एक्टिवा ने बीते 7 सालों अपनी सेल की रफ्तार को काफी तेज गति से बढ़ाया है। साल 2015 में होंडा एक्टिवा ने 1 करोड़ की सेल को पार किया था। इसके बाद बिक्री में काफी अच्छा उछाल देखा गया है। होंडा इंडिया ने अपने पहले स्कूटर को साल 2008 में अपडेट किया था। कंपनी ने इसमें 110cc इंजन और कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम को जोड़ा था।

Honda Activa की बढ़ती गई मांग

वहीं, इसके बाद कंपनी ने साल 2014 में आई मॉडल को अपडेट के साथ लॉन्च किया। होंडा साल 2015 में 125cc के इंजन के साथ फिर से अपने स्कूटर को पेश किया। होंडा का सफर इसके बाद 5G स्कूटर की तरफ बढ़ा। होंडा ने इस स्कूटर में काफी एडवांस स्कूटर को एड किया और बाजार में एक बार फिर अपना नाम मजबूत किया।

Honda Activa OBD2 स्कूटर

होंडा ने अपने सफर में इस स्कूटर को बीएस6 फ्यूल के साथ फिर अपडेट करके पेश किया। कंपनी ने इसमें इंजन और काफी कुछ नए फीचर्स एड किए। साल 2022 में कंपनी ने अपने 125 को प्रीमियम वेरिएंट के साथ लॉन्च किया। इसमें काफी हाई-फाई खूबियां दी गई। इसके बाद कंपनी ने साल 2023 में OBD2 कप्लॉएंस के साथ अपने स्कूटर में कई स्मार्ट फीचर्स को जोड़ा। इस तरह से होंडा स्कूटर ने 3 करोड़ लोगों के घरों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

ये भी पढ़ें: Amazon Sale: गैस का झंझट खत्म! Electric Cooker पर मिनटों में पकेगा आपका फेवरेट खाना, डील जानकर उछल पड़ेंगे आप!

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Mahindra BE 6

अगस्त 11, 2026

Skoda Slavia Facelift

अगस्त 11, 2026

Royal Enfield Himalayan 440

अगस्त 10, 2026

Tata Nano EV

अगस्त 10, 2026

Next Generation Hyundai Creta

अगस्त 8, 2026

Mahindra Thar Facelift

अगस्त 8, 2026