---Advertisement---

Hariyali Teej 2023 पर इस विधि-विधान के साथ इन मंत्रों का करें जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का बेहद खास महत्व है। इस दिन सुहागिनें व्रत रख के भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। हर साल हरियाली तीज का त्योहार सावन शुक्ल तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाई जा रही ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 19, 2023 8:59 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Hariyali Teej 2023: हिंदू धर्म में हरियाली तीज का बेहद खास महत्व है। इस दिन सुहागिनें व्रत रख के भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं। हर साल हरियाली तीज का त्योहार सावन शुक्ल तिथि को मनाया जाता है। ऐसे में इस साल हरियाली तीज 19 अगस्त को हर्षोल्लास से मनाई जा रही है। इस दिन चार शुभ योग बन रहे हैं। जिसमें बुधादित्य योग, सिद्ध योग, साध्य योग और रवि योग शामिल है। ऐसे में अगर आप इन योगों में पूजा अर्चना करेंगे तो आपकी हर मनोकामनाएं पूरी होगी।

हरियाली तीज व्रत के लिए शुभ योग

सुहागिनें हरियाली तीज का व्रत अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। वही भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करके मनोकामनाएं मांगती हैं। वही विवाह योग युवतियां मनचाहे जीवन साथी की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं। ऐसे में अगर शुभ योगों के बारे में बात करें तो, आज बौद्ध योग पूरे दिन रहेगा। वहीं सिद्ध योग सुबह 9:19 से कल तक रहेगा।

इसी के साथ रवि योग रात में 1:47 से कल सुबह 5:53 तक रहेगा। पूजा के लिए शुभ समय सुबह 07:30 बजे से 09:08 बजे तक और दोपहर से शाम का शुभ समय 02:03 बजे 05:19 बजे तक है। इस दौरान पूजा के लिए आप माता पार्वती और शिवजी के साथ गणेश जी को भी भोग लगाएं। भोग लगाने के लिए आप सूजी का हलवा, शहद, गुड़ की मिठाई आदि का उपयोग कर सकते हैं।

हरियाली तीज व्रत के लिए पूजा की विधि

अगर हरियाली तीज में पूजा की विधि के बारे में बात करें तो, इसके लिए आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करके साफ-सुथरे कपड़ों को धारण करें। इसके बाद माता पार्वती और भगवान शिव को साक्षी मानकर हरियाली तीज के व्रत का संकल्प करें। व्रत का संकल्प लेने के बाद आप शुभ मुहूर्त में एक चौकी पर माता पार्वती और भगवान शिव के साथ गणेश जी की मूर्तियां भी रखें।

इसके बाद सबसे पहले गणेश जी की पूजा करें उनकी आरती गाएं। उसके बाद माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा अर्चना करें। इस बात का ध्यान रखें कि आप माता पार्वती को सोलह सिंगार की चीजें जरूर चढ़ाएं। दरअसल माता पार्वती को सोलह सिंगार की चीजें प्रिय हैं। इसके बाद भगवान शिव पर फूल, बेलपत्र, भांग, धतूरा, गंगाजल, शहद, चंदन आदि चीज चढ़ाए और विधिपूर्वक पूजा करें। इसके बाद सभी में भोग लगाए और प्रसाद चढ़ाएं।

हरियाली तीज पूजा मंत्र

या देवी सर्वभूतेषु मां गौरी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:।।

हे गौरी शंकरार्धांगी। यथा त्वं शंकर प्रिया। तथा मां कुरु कल्याणी, कान्त कान्तां सुदुर्लभाम्।

ओम उमामहेश्वराभ्यां नमः

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026