---Advertisement---

Chhath Puja 2024: लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ पर अपनों को भेजें ये खास संदेश, होगी अपार प्रसन्नता

Chhath Puja 2024: लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। छठ महापर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: नवम्बर 3, 2024 6:10 पूर्वाह्न

Chhath Puja 2024
Follow Us
---Advertisement---

Chhath Puja 2024: लोक आस्था के महापर्व ‘छठ पूजा’ का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। छठ महापर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है और खरना (Kharna), संध्या अर्घ्य (Sandhya Arghya) व उषा अर्घ्य के बाद छठ महापर्व का समापन होता है। हिंदी पट्टी राज्यों की बात करें तो यूपी के पूर्वी हिस्से, बिहार, झारखड में छठ (Chhath Puja 2024) धूम-धाम के साथ मनाया जाता है।

पश्चिम बंगाल और नेपाल के कोशी, लुम्बिनी व और मधेश स्वायत्त प्रांत में भी छठ महापर्व की धूम देखने को मिलती है। छठ महापर्व (Chhath Mahaparv) को खास बनाने के लिए लोग अपनों को शुभकामना संदेश भेज कर अपनी उपस्थिति और लगाव का एहसास कराते हैं। ऐसे में आइए हम आपको कुछ विशेष शुभकामना संदेशों के बारे में बताएंगे जिन्हें आप, अपनों को भेज सकते हैं और उन्हें अपार प्रसन्नता का अनुभव करा सकते हैं।

Chhath Puja 2024 पर अपनों को भेजें ये खास संदेश

छठ महापर्व (Chhath Puja 2024) पर अपनों को ये खास संदेश भेजकर करें प्रसन्न-

1- छठ का व्रत देता संतान को दीर्घायु का वरदान, ये छठ आपके जीवन में भी लाए उमंग।
उल्लास और खुशियां अपार, मुबारक हो आपको छठ का त्योहार।।

2- सात घोड़ों के रथ पर सवार सूर्य देवता आएं आपके द्वार, किरणों से भर जाए आपका घर संसार, मुबारक हो आपको छठ का त्योहार!

3- छठ मां बहन हैं, सूर्य देव हैं उनके भाई, हमारी तरफ से आपको, छठ पर्व की बहुत- बहुत बधाई।

4- ठेकुआ लाओ, फल और लड्डू चढ़ाओ, व्रत रखो और छठी मैया के गुण गाओ। छठ पर्व की बधाई

5- सद्विचार, सदाचार, प्रेम और भक्ति, यही है सूर्य देव को प्रसन्न करने की शक्ति। छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

6- छठ मां की जय हो, धन और समृद्धि से भरा रहे घर, हर कार्य में आपकी विजय हो।

7- छठ पूजा के महापर्व पर, छठ मां की जय हो, धन और समृद्धि से भरा रहे घर, हर कार्य में आपकी विजय हो। छठ पूजा की शुभकामनाएं!

8- मंदिर की घंटी, आरती की थाली, नदी के किनारे सूरज की लाली। जिंदगी में आए खुशियों की बहार, शुभ हो छठ का त्योहार।।

9- आपके जीवन की हर मुसीबतों का हो नाश, जिंदगी में हो खुशियों का वास। छठ पूजा की हार्दिक बधाई।

10- आपके जीवन में यह छठ पूजा भाग्य और सफलता लाए, सूर्य देव की कृपा से ये दिन बेहद शुभ हो। आपको महापर्व छठ की खूब बधाई एवं शुभकामनाएं।

छठ महापर्व पर ये खास काम करने से होती है पुण्य की प्राप्ति

छठ महापर्व पर लोग अपनों को बधाई एवं शुभकामना संदेश भेजकर लगाव और जुड़ाव के भाव को महसूस करते हैं। इसके अलावा आप अपने आस-पास में जरूरतमंद लोगों को कुछ खास वस्तुओं को दान कर भी पुण्य की प्राप्ति कर सकते हैं।

महापर्व छठ पर प्रमुख रूप से जरूरतमंद लोगों को लाल कपड़े में गेहूं और गुड़ बांधकर दान करें। इससे संतान को खुशियां मिलती हैं। वहीं आप चाहें तो सूप, डागर, फल, अनाज, मिष्ठान जैसी वस्तुएं भी जरूरतमंद लोगों को दान कर सकते हैं जिससे कि आप पुण्य के भागी बन सकें।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026