---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023 पर भूलकर भी ना लें इस तरह की राखी, भाई के जीवन पर पड़ेगा बुरा असर

Raksha Bandhan का त्यौहार भाई बहन के बीच में अटूट प्यार को दर्शाता है। ऐसे में आप इस रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर इस तरह की राखी भूल कर भी ना बांधे। ऐसा करने से आप का त्यौहार खंडित हो जाएगा। वहीं आपके भाई के जीवन में आफत के पहाड़ टूटने लगेंगे।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 22, 2023 1:26 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्यौहार को बहुत ही खास माना जाता है। हर साल इस त्यौहार को बड़ी ही धूमधाम से मनाते हैं। ऐसे में आपको बता दें कि, यह त्यौहार भाई बहन के प्रेम को दर्शाता है। इस त्यौहार के दिन बहन अपने भाई की लंबी आयु की प्रार्थना करके उसकी कलाई पर राखी बांधती है। वही भाई अपनी बहन की जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है। इस साल रक्षाबंधन का त्यौहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आप रक्षाबंधन के दिन भूलकर भी ना करें। इसी के साथ भूल कर भी अपने भाई की कलाई पर इस तरह की राखी ना बांधें। ऐसा करने से उनके जीवन में कई कठिनाइयां आ सकती हैं।

टूटी राखी न लें

भाई-बहन के अटूट प्रेम को दर्शाने वाला त्यौहार रक्षाबंधन है। ऐसे में आप भूल कर भी अपने भाई की कलाई पर टूटी हुई राखी ना बांधे। राखी खरीदते समय आप इस बात का ध्यान जरूर रखें की राखी कहीं से भी टूटी हुई नहीं होनी चाहिए ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

देवी देवताओं वाली राखी

वहीं कुछ लोग हाथों पर देवी देवताओं की तस्वीर बनी राखी बांधते हैं लेकिन आपको बता दें कि ऐसा करना बेहद अशुभ होता है। धार्मिक तस्वीरें और चिन्हों वाली राखियां नहीं बांधनी चाहिए। ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए क्योंकि देवी देवताओं की राखी कलाई पर अपवित्र होती है। इसी के साथ ऐसा करने से भगवान का अपमान भी होता है।

प्लास्टिक की राखी

कुछ लोग बच्चों के लिए प्लास्टिक की राखी लेकर आते हैं लेकिन आपको बता दें कि, भाई की कलाई पर कभी भी प्लास्टिक की राखी नहीं बांधनी चाहिए ऐसा बेहद अशुभ माना जाता है।

अशुभ चिन्ह वाली राखी

इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि, आप अपने भाई की कलाई पर किसी भी तरह के अशुभ चिन्ह वाली राखी ना बांधे। जैसे की आधा चक्र, क्रॉस इस तरह के चिन्ह वाली राखी आप भूल कर भी अपने भाई की कलाई पर ना बांधे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026