---Advertisement---

Mahashivratri 2023 पर पूजा के दौरान भूलकर भी धारण ना करें इस रंग का वस्त्र, करना पड़ सकता है मुसीबतों का सामना

Mahashivratri 2023: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। सभी शिव भक्तों के लिए ये दिन बेहद खास होता है। सभी लोग सच्चे मन से भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते हैं। वहीं महाशिवरात्रि का त्योहार बेहद खास ढंग से मनाते हैं। इसके अलावा भगवान को प्रसन्न करने के लिए इस दिन कई सारे ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: फ़रवरी 16, 2023 3:23 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Mahashivratri 2023: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है। सभी शिव भक्तों के लिए ये दिन बेहद खास होता है। सभी लोग सच्चे मन से भगवान शंकर की पूजा अर्चना करते हैं। वहीं महाशिवरात्रि का त्योहार बेहद खास ढंग से मनाते हैं। इसके अलावा भगवान को प्रसन्न करने के लिए इस दिन कई सारे उपाय को भी किया जाता है। वहीं कुछ चीजें और रंग ऐसी है जिसका इस्तेमाल भगवान की पूजा में नहीं किया जाता है। वहीं इन रंगों के वस्त्र को धारण स्वयं शिवरात्रि के दिन नहीं करनी चाहिए।

शिवरात्रि की पूजा में न करें इन रंगों के वस्त्र को धारण

मान्यताओं के अनुसार, भगवान की पूजा सभी विधि-विधान से किया जाता है। वहीं कुछ चीजों का इस्तेमाल पूजा में नहीं किया जाता है। कुछ ऐसे रंग भी हैं जो भगवान को बिल्कुल भी पसंद नहीं है। जिसमें काला या कोई गहरा रंग शामिल है। इसलिए भगवान शंकर की पूजा में काले या कोई गहरे रंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। वहीं इस दिन काले रंग का वस्त्र भी धारण नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

कहते हैं, भगवान शंकर को पीला, लाल, सफेद और नारंगी रंग का वस्त्र अत्यंत प्रिय है। इस दिन इन रंगों का वस्त्र धारण करना बेहद शुभ माना जाता है। वहीं इस दिन स्नान कर, साफ सुथरा वस्त्र धारण कर भगवान की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

जानें क्या है पूजा विधि

स्टेप 1: इस दिन सुबह उठें और स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।

स्टेप 2: इस दिन एक लोटे में बेलपत्र, आक-धतूरे के फूल, चावल आदि को डालकर भगवान को अर्पित करें।

स्टेप 3: महादेव की पूजा के साथ माता पार्वती की भी पूजा अर्चना करें।

स्टेप 4: इस दिन पूजा के बाद शिव चालीसा और शिव पुराण का पाठ करें। इसके बाद पंचाक्षर मंत्र का जाप करें।

स्टेप 5: शिवरात्रि के दिन जागरण का विधि विधान है। इसलिए आप जागरण और शिव भजन भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026