Eid-ul-Fitr 2023: भारत में कब मनाई जाएगी ईद, शनिवार या रविवार को लेकर है असमंजस?

ईद को लेकर अभी भी लोग असमंसज में हैं कि यह शनिवार को मनाया जाएगा या फिर रविवार को। यहां इसके मानाने से जुड़ी जानकारी को दिया गया है।

Eid-ul-Fitr 2023: देश में ईद की तैयारियां बड़े ही तेजी के साथ में चल रही हैं। बाजारों में भी इसको लेकर चारो तरफ रौनक दिखाई दे रही है। ऐसे में ईद की तारीख को लेकर लोग अभी भी गफलत में हैं। भारत में कुछ लोगों का मानना है कि ईद इस बार शनिवार को पड़ेगी तो कुछ लोग रविवार को मान रहे हैं। ऐसे में ईद कब मनाया जाएगा इसकी तस्वीर आज साफ हो जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक अगर सऊदी अरब में आज चांद दिखाई दिया तो वहां के लोग शुक्रवार को ईद मनाएंगे। ऐसे में भारत में ईद फिर शनिवार को मनाया जाएगा।

शुक्रवार को नहीं मनाया जाएगा ईद

जानकारों की मानें तो भारत में ईद शुक्रवार को नहीं मनाया जाएगा। इसके पीछे की वजह ये बताया गया है कि शुक्रवार को भारत में रोजा का 29वां दिन होगा। इसके साथ ही ईद को तभी मनाया जा सकता है जब 29 या 30 रोजे पूर्ण हो गए हो। इसके साथ ही अगर आज की शाम अरब देशों में ईद का चांद नहीं दिखा तो ऐसी परिस्थिति में वहां ईद शनिवार को मनाई जाएगी। अगर अरब देश में शनिवार को ईद मनाया गया तो भारत के लोग रविवार को ईद मनाएंगे। माना जा रहा है कि भारत में ईद शनिवार या रविवार दोनों में से किसी भी एक दिन हो सकता है। लेकिन रविवार को यहां ईद होने की ज्यादा संभावना है। भारत में ईद अरब देशों में मनाए जाने के बाद ही होती है लेकिन हर बार इस तरह की चीजें हो ये भी जरुरी नहीं है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

मार्च से शुरू हुआ था रमजान का पवित्र महीना

रमजान का महीना मुस्लिम लोगों के लिए सबसे पवित्र महीना माना जाता है। इस साल यह महीना 24 मार्च को शुरू हुआ था। ऐसे में 29 से 30 रोजा रखने के बाद ही ईद का ऐलान किया जाता है। जानकर लोग ये बता रहे हैं कि देश में इस बार ईद 22 अप्रैल को मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें: घर में चाहिए सुख-समृद्धि तो फॉलो करें ये Vastu Tips, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।

Exit mobile version