---Advertisement---

Geeta ka Gyaan: श्री कृष्ण की इन 5 बातों को अपनाकर जीवन में बढ़ें आगे, जानें गोविन्द से प्रेम की सुंदर परिभाषा

Geeta Ka Gyaan: श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में जगत को प्रेम का पाठ पढ़ाने के लिए हुआ था। श्री हरी कृष्ण ने कई सारी बातों को गीता में उल्लेख किया है। गीता हिंदू धर्म का सबसे पवित्र ग्रन्थ माना गया है। इसमें उन सभी बातों का उल्लेख किया गया है जो महाभारत के ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 8, 2023 12:39 अपराह्न

Geeta Ka Gyaan
Follow Us
---Advertisement---

Geeta Ka Gyaan: श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग में जगत को प्रेम का पाठ पढ़ाने के लिए हुआ था। श्री हरी कृष्ण ने कई सारी बातों को गीता में उल्लेख किया है। गीता हिंदू धर्म का सबसे पवित्र ग्रन्थ माना गया है। इसमें उन सभी बातों का उल्लेख किया गया है जो महाभारत के युद्ध में श्री कृष्ण ने अर्जुन से कही थी।

वहीं श्रीमद्भागवतगीता में श्री कृष्ण की वाणी है। इसमें श्री कृष्ण ने जीवन से जुड़ी बातों का उल्लेख किया है। इसमें श्री कृष्ण ने 5 बातों को गीता में ऐसा दर्शाया है जो जीवन का मूल मंत्र है। इन 5 बातों को अपनाकर आप अपने जीवन में बहुत आगे तक जा सकते हैं। ये 5 बातें जीवन का मूल मंत्र है। इन बातों को जानकर व्यक्ति प्रेम का परिभाषा भी जान सकता है। तो आइए जानते हैं श्री कृष्ण ने किन बातों का उल्लेख गीता में किया है।

1. बुरे वक्त में न छोड़ें साथ

श्री कृष्ण कहते हैं कभी भी व्यक्ति का साथ बुरे वक्त में नहीं छोड़ना चाहिए। श्री कृष्ण कहते हैं अगर आप किसी व्यक्ति से प्रेम करते हैं तो बुरे वक्त में उसे समझने की कोशिश करें। कभी भी बुरे वक्त में व्यक्ति को नहीं परखना चाहिए।

2. बार-बार बदलता है व्यक्ति का नसीब

भगवान श्री कृष्ण कहते हैं व्यक्ति का नसीब बार-बार बदलता है। भगवान का कहना है कि जो लोग जितनी बार भगवान को याद करता है उतनी बार व्यक्ति की नसीब बदलती है। इसलिए हमेशा भगवान को याद करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: GEETA KA GYAAN: जीवन में कभी असफल नहीं होने देंगी भगवान श्री कृष्ण की ये 5 बातें, हर काम में मलेगी सफलता

3. कभी भी न करें अहंकार

कभी भी व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए। अहंकार व्यक्ति का सबसे बड़ा दुश्मन है। व्यक्ति के विनाश का कारण अहंकार बनता है। इसलिए कभी भी किसी व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए। ये विनाश का सबसे बड़ा कारण बनता है।

4. परिवर्तन ही संसार का नियम है

श्री कृष्ण कहते हैं परिवर्तन ही संसार का नियम है। परिवर्तन से ही संसार और व्यक्ति का भला हो सकता है। इसलिए व्यक्ति को कभी भी बीते हुए कल के बारे में नहीं सोचना चाहिए। इसके अलावा बीती हुई चीजों पर अपना दिमाग नहीं लगाना चाहिए। आने वाला कल ही आपका भविष्य है। परिवर्तन होता रहेगा और आप उस परिवर्तन को अपनाकर आगे बढ़ते रहें।

5. दिमाग पर रखें नियंत्रण

हर व्यक्ति को अपने दिमाग पर नियंत्रण रखना चाहिए। मनुष्य के पास दिमाग सबसे बड़ा यंत्र है। इसकी मदद से ही व्यक्ति कोई भी कार्य कर सकता है। इसलिए हमेशा दिमाग को नियंत्रण में रखें। वरना दिमाग दुश्मन का कार्य करता है।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026