---Advertisement---

Janmashtami 2023: लोग इस दिन मनाएंगे जन्माष्टमी का पर्व ,जानिए व्रत में क्या खाएं?

जल्द आने वाली है जन्माष्टमी। जन्माष्टमी का त्यौहार हम बड़े हर्ष के साथ मनाते है। लोग इस दिन व्रत भी रखते है। कुछ लोग निर्जला व्रत रखते है वहीं कुछ लोग फलहार करते है। आप फलहार के अलावा और भी बहुत सी चीजें व्रत के दौरान खा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस व्रत में आप किन चीजों का सेवन कर सकते है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: सितम्बर 1, 2023 3:57 अपराह्न

Janmashtami 2023
Follow Us
---Advertisement---

Janmashtami 2023: कृष्ण जन्माष्टमी एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। पूरे भारत में लोग कृष्ण जन्माष्टमी बड़े उत्साल के साथ मनाते है। लोग इस दिन कान्हा जी की पूजा करते हैं। बहुत से लोग इस खास दिन पर व्रत भी रखते है। कृष्ण जन्माष्टमी इसलिए मनाई जाति है क्युकी इसी दिन भगवान कृष्ण ने जन्म लिया था। चुकी कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि को हुआ था इस वजह से कृष्ण जमाष्टमी की पूजा 12 बजे रात को की जाति है। कृष्ण जन्माष्टमी जल्द आने वाली है। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल है की इस बार जन्माष्टमी कब मनाई जायेगी। जो लोग इस दिन व्रत रखते हैं उनके मन में यह सवाल भी रहता है की व्रत के दौरान हम क्या-क्या चीजें खा सकते हैं। यदि आप भी व्रत के दौरान खाई जाने वाली चीजों के बारे में जानना चाहते हैं तो हमारी यह आर्टिकल जरुर पढ़ें।


कब है कृष्ण जन्माष्टमी?

आपको बता दे की इस बार कृष्ण जन्माष्टमी 6 और 7 दोनों दिन पड़ने वाली है। इस बार भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी 6 सितंबर दोपहर 3 बजकर 37 मिनट से लेकर 7 सितंबर 4 बजकर 14 मिनट पर खत्म होगी। वहीं रोहिणी नक्षत्र की बात की जाए तो यह 6 सितंबर सुबह 9 बजकर 21 मिनट से लेकर 7 सितंबर 10 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगी। लोग 06 सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे। मगर आपको बता दे की वैष्णव समाज रोहिणी नक्षत्र और अष्टमी तिथि को मान्यता देते है इस वजह से वे 07 सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे। इस बार गृहस्थ समाज और वैष्णव समाज अलग-अलग दिन यह त्यौहार मनाएंगे।

इस व्रत में क्या खाये?

लोग कृष्ण जन्माष्टमी पर व्रत भी रखते हैं। कुछ लोग निर्जला व्रत रखते है। मगर जो लोग निर्जला व्रत रखने में असमर्थ होते है वे फलहार व्रत रख सकते हैं। फलहार के आलावा वे और भी व्रत की चीजें खा सकते हैं। तो चालिए जानते है जन्माष्टमी व्रत में हम क्या-क्या खाये।

व्रत में खाएं मखाना

व्रत के लिए मखाना हमेशा से एक फेवरेट फूड है। आप मखाना को घी में फ्राई कर खा सकते हैं। इसके आलावा आप मखाना का खीर भी बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी होता है।

साबूदाना का खीर

साबूदाना का खीर भी आप व्रत के समय खा सकते है। साबूदाना का खीर आपको व्रत के दौरान ऊर्जावान बनाए रखेगा।

दही भी है अच्छा

आप व्रत में दही का सेवन कर सकते हैं। यह आपको एनर्जी देगा। आप दही की लस्सी बनाकर पी सकते है। या और भी कई तरीके से आप दही का सेवन कर सकते है। दही आपको व्रत के दौरान हाइड्रेटेड रखेगा। आपको इस बात का खास ध्यान रखना है कि व्रत में कभी तली भुनी चीजें न खाए वरना यह आपको नुकसान पहुंचा सकती है। आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

केला का सेवन रहेगा सही

आप जन्माष्टमी व्रत के दौरान केला को भी खाने में शामिल कर सकते हैं। आप केला वैसे भी खा सकते हैं या फ़िर आप केला और दही की लस्सी बनाकर पी सकते है। यह आपको एनर्जी देगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026