---Advertisement---

Lohri 2023: 13 और 14 जनवरी में न हों कन्फ्यूज, जानें किस दिन मनेगी लोहड़ी और क्या है इसका महत्व

Lohri 2023: लोहड़ी का त्योहार हर साल पूरे मुल्क में धूम-धाम से मनाई जाती है। ये पर्व हर वर्ष 13 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। मगर इस बार लोगों में लोहड़ी की डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन है। वहीं इस बार मकर संक्रांति का त्योहार भी 15 जनवरी यानी रविवार के दिन ही सेलिब्रेट ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 13, 2023 10:38 पूर्वाह्न | Updated: जनवरी 13, 2023 2:25 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lohri 2023: लोहड़ी का त्योहार हर साल पूरे मुल्क में धूम-धाम से मनाई जाती है। ये पर्व हर वर्ष 13 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाता है। मगर इस बार लोगों में लोहड़ी की डेट को लेकर काफी कंफ्यूजन है। वहीं इस बार मकर संक्रांति का त्योहार भी 15 जनवरी यानी रविवार के दिन ही सेलिब्रेट किया जाएगा।

इसी के साथ सभी लोगों ने लोहड़ी के प्रेम भरे संदेश को सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरू कर दिया है। मगर अभी लोग इस बात से कन्फ्यूज हैं कि लोहड़ी की पूजा किस तारीख में होने वाली है। तो आइए जानते हैं क्या है लोहड़ी का सही मुहूर्त।

कब मनाई जाएगी लोहड़ी

ग्रहों के गोचर के आधार पर किसी भी फेस्टिवल को सेलिब्रेट किया जाता है। वहीं इस बार 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजे सूर्य देव मकर राशि में गोचर करेंगे। इसलिए मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी को सेलिब्रेट किया जाएगा। वहीं मकर संक्रान्ति के एक दिन पहले लोहड़ी का त्योहार मनाया जाता है। इसलिए 14 जनवरी 2023 के दिन लोहड़ी का त्योहार मनाया जाएगा। वहीं लोहड़ी की पूजा 14 की रात में ही होने वाली है। जिसका शुभ मुहूर्त रात 8 बजकर 57 मिनट है।

ये भी पढ़ें: GEETA KA GYAAN: जीवन में कभी असफल नहीं होने देंगी भगवान श्री कृष्ण की ये 5 बातें, हर काम में मलेगी सफलता

जानें लोहड़ी का क्या है महत्व

लोहड़ी का पर्व पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली का बेहद खास पर्व है। इस दिन आग जलाकर लोहड़ी की पूजा की जाती है। इसमें गुड, मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिल, गुड़ और चावल की आहुति दी जाती है।

मान्यताओं के अनुसार लोहड़ी के दिन आग जलाकर उसकी पूजा अर्चना करने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस पर्व को पंजाब में बेहद विधि विधान से मनाते हैं। लोहड़ी के दिन आग जलाकर सभी परिवार के लोग 7 बार परिक्रमा करते हैं। इसके बाद सभी परिवार के लोग बेहतर भविष्य और संतान की रक्षा के लिए भगवान से कामना करते हैं।

ये भी पढ़ें: Astrology: अगर आपके हाथ में भी है ये रेखा तो बदलने वाली है आपकी भी किस्मत   

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026