---Advertisement---

Magh Purnima 2023: मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए करें भगवान विष्णु की आराधना, इस दिन बन रहे कई दुर्लभ संयोग

Magh Purnima 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। इसी तरह माघ पूर्णिमा का दिन भक्तों के लिए काफी शुभ होता है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। इसके अलावा कुछ चीजों का ध्यान भी रखा जाता है। बता दें, साल के सभी पूर्णिमा में माघी पूर्णिमा का विशेष ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 30, 2023 12:55 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Magh Purnima 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। इसी तरह माघ पूर्णिमा का दिन भक्तों के लिए काफी शुभ होता है। इस दिन भगवान विष्णु की आराधना की जाती है। इसके अलावा कुछ चीजों का ध्यान भी रखा जाता है। बता दें, साल के सभी पूर्णिमा में माघी पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस वर्ष माघी पूर्णिमा 5 फरवरी 2023 है।

मान्यताओं के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन कई सारी चीजों को करने का रिवाज है। कहते हैं, इस दिन गंगा स्नान करने से, व्रत करने से, दान पुण्य करने से और भगवान विष्णु की आराधना करने से व्यक्ति को कई लाभ होते हैं। व्यक्ति पर भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है। इस वर्ष माघ पूर्णिमा के दिन कई सुंदर संयोग बन रहे हैं। तो आइए जानते हैं।

माघी पूर्णिमा के दिन बन रहे ये दुर्लभ संयोग

इस वर्ष माघी पूर्णिमा की शुरुआत 4 फरवरी 2023 की रात 9 बजकर 29 मिनट से होगी। वहीं इसका समापन 11 बजकर 58 मिनट पर होगा। बता दें, हिंदू धर्म में उदयतिथी की मान्यता है इसलिए व्रत 5 फरवरी को रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें: HANUMAN CHALISA के हर रोज पाठ से मिलेंगे ये 5 फायदे, बल-विद्या और वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

इस दुर्लभ महासंयोग में करें भगवान विष्णु की पूजा

इस वर्ष माघी पूर्णिमा के दिन अश्लेषा नक्षत्र, चंद्रमा, गुरु और शनि इन सभी ग्रह का परिवर्तन अपनी राशि में होने वाला है। इसके अलावा वाशी योग, आयुष्मान योग, सुनाफा योग, रविपुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस योग में पूजा करने से भगवान सभी भक्तों को मनचाहा वरदान देते हैं।

माघी पूर्णिमा के दिन करें ये काम

मान्यताओं के अनुसार, माघी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके अलावा गंगा स्नान करनी चाहिए। वहीं इस दिन सुबह स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें और दान पुण्य करें। इस दिन ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः’ का जाप करें। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। कहते हैं, इन सभी चीजों को करने से भक्तों को मनचाहा फल मिलता है।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026