---Advertisement---

Navratri: अगर चाहिए तरक्की तो नवरात्रि खत्म होने से पहले घर ले लाएं ये चीज!

फेंगशुई को लेकर कहा जाता है कि अगर आप इसे अपने घरों में रखते हैं तो हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। ऐसे में इस नवरात्रि इससे जुड़ी चीजों को घरों में आसानी से ला सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: मार्च 26, 2023 4:08 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Navratri: घरों में सुख – समृद्धि के लिए लोग तरह – तरह के उपाय करते हैं लेकिन कई बार यह उपाय उनके लिए ही भारी पड़ जाता है। ऐसे में बताया जाता है कि फेंगशुई टिप्स अपनाने से घरों की सुख – समृद्धि को वापस लाया जा सकता है। अगर कोई भी वयक्ति इससे जुड़ी चीजों को अपने घरों में रखता है तो सकारात्मक ऊर्जा रहती है साथ ही स्वास्थ्य भी सही रहता है। वहीं फेंगशुई को लेकर ये भी कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति नवरात्रि के महीने में इससे जुड़ी चीजों को घरों में लगाता है तो सारी नकारात्मक चीजें खत्म होने लगती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस नवरात्रि के समाप्त होने से पहले फेंगशुई की किन चीजों को अपने घरों में लाया जा सकता है।

घर में लाए लाफिंग बुद्धा

अगर आप अपने घरों में सुख समृद्धि चाहते हैं तो इस नवरात्रि फेंगशुई का लाफिंग बुद्धा घर में रखना शुभ माना जाता है। इसके बारे में बताया जाता है कि फेंगशुई का लाफिंग बुद्धा रखने से हमेशा खुशी का माहौल रहता है साथ ही घर में एक सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। ऐसे में इस नवरात्रि लोग अपने घरों में लाफिंग बुद्धा रख सकते हैं।

फेंगशुई चीनी सिक्के

बताया जाता है कि लोग नवरात्रि में अपने घरों में चीनी सिक्के घर ला सकते हैं। इसके लाने से घर में खुशहाली रहती है। वहीं ये भी बताया जाता है कि अगर इस सिक्के को लाल रंग के धागे से बांधकर घर के मेन गेट पर लटका दे तो सारी नकारात्मक शक्तियां खत्म हो जाती है। यह सिक्का आर्थिक संपन्नता को भी बढ़ाता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

लम्बी आयु के लिए फेंगशुई कछुआ

अगर नवरात्रि में फेंगशुई कछुआ घर में खरीदकर रखते हैं तो बताया जाता है कि इससे घर में रहने वाले व्यक्तियों की आयु में वृद्धि होती है। वहीं फेंगशुई कछुआ को सबसे ज्यादा ऑफिस में रखने से फायदा होता है। माना जाता है कि फेंगशुई कछुआ अगर आप अपनी गाड़ी में रखते हैं तो मान – सम्मान में वृद्धि होती है।

फेंगशुई का विंड चाइम

विंड चाइम को भी अगर आप इस नवरात्रि के खत्म होने से पहले घर में लाते हैं तो सभी तरह के कलेश खत्म हो जाएगा। बताया जाता है कि इसकी घंटियां जब आपस में टकराव करती है तो एक सकारात्मक ध्वनि निकलती है और हमेशा घर में सुख – शांति बनी रहती है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। DNP News Network/Website/Writer इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे केवल सामान्य अभिरूचि में ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है। किसी भी प्रकार का उपाय करने से पहले ज्योतिष से परामर्श जरूर लें।
Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 14 May 2026

मई 13, 2026

Rashifal 13 May 2026

मई 12, 2026

Rashifal 12 May 2026

मई 11, 2026

Rashifal 11 May 2026

मई 10, 2026

Rashifal 10 May 2026

मई 9, 2026

Vivek Tripathi

मई 9, 2026