---Advertisement---

Paush purnima 2023: मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए करें ये उपाय, कभी नहीं होगी तिजोरी खाली

Paush Purnima 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित है। वहीं हिंदी पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि को पौष पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन को विशेष दर्जा दिया गया है। ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 6, 2023 11:13 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Paush Purnima 2023: हिंदू धर्म में हर दिन का विशेष महत्व है। हर दिन किसी न किसी देवी देवताओं को समर्पित है। वहीं हिंदी पंचांग के अनुसार पौष मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि को पौष पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस दिन को विशेष दर्जा दिया गया है।

मान्यताओं को अनुसार पूर्णिमा का दिन बेहद शुभ होता है। इस दिन चंद्र देव अपने संपूर्ण आकार में रहते हैं। वहीं ये दिन मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन कुछ उपाय को करना भी बेहद लाभकारी होता है। इस वर्ष ये दिन 06 जनवरी 2023 को है। इसलिए इस दिन कुछ ऐसे उपाय करें जिसका आपके जीवन पर सकारात्मकता प्रभाव पड़े। इसके अलावा इस दिन दान पुण्य करने का भी रिवाज है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

पौष पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय

जितने भी जातकों धन संबंधित समस्याओं से परेशान हैं वो सभी कच्चे दूध और चावल का उपाय कर सकते हैं। इससे व्यक्ति के जीवन से धन संबंधित समस्याओं का निवारण हो जाता है। इसके लिए पूर्णिमा के दिन कच्चे दूध में चावल और चीनी मिलाएं और चंद्र देव को अर्घ्य दें। इसके बाद इन 2 मंत्र का जाप करें। इससे सभी आर्थिक समस्याओं का अंत हो जाएगा।

  • ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:
  • ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:

Also Read- VINAYAK CHATURTHI 2022: साल की आखिरी चतुर्थी तिथि का ये है खास महत्व, इस दिन रखा जाएगा व्रत

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय

पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के लिए उपाय जरूर करें। ये जीवन में सुख, समृद्धि और वैभव बढ़ेगा। मां लक्ष्मी अपना आशीर्वाद बनाकर रखेंगी। इसके लिए पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं और मां को सुगंधित इत्र और अगरबत्ती चढ़ाएं। इससे मां की कृपा आप पर बना रहेगा।

गर्भवती महिलाएं करें ये उपाय

पूर्णिमा के दिन गर्भवती महिलाएं ये उपाय जरूर करें। इससे गर्भ बेहद स्वस्थ होता है। इसके लिए महिला पूर्णिमा की चांदनी रात में खुले छत पर बैठे। चंद्रमा की चांदनी का असर गर्भवती महिलाओं पर सकारात्मक पड़ता है। इससे महिला का गर्भ बेहद स्वस्थ होता है।

Also Read- GEETA KA GYAAN: जीवन में कभी असफल नहीं होने देंगी भगवान श्री कृष्ण की ये 5 बातें, हर काम में मलेगी सफलता

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026