---Advertisement---

Phulera Dooj 2023: फुलेरा दूज पर बन रहे त्रिपुष्कर समेत पांच शुभ योग, जानिए इसका खास महत्व और शुभ मुहूर्त

Phulera Dooj 2023: फाल्गुन मास में होली का त्योहार शुरू होने से पहले फुलेरा दूज मनाई जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना गया है कि होली का आरंभ फुलेरा दूज से ही होता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा फूलों की होली खेलते हैं और इसी दिन से मंदिरों ...

Read more

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: फ़रवरी 2, 2023 1:32 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Phulera Dooj 2023: फाल्गुन मास में होली का त्योहार शुरू होने से पहले फुलेरा दूज मनाई जाती है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार ऐसा माना गया है कि होली का आरंभ फुलेरा दूज से ही होता है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा फूलों की होली खेलते हैं और इसी दिन से मंदिरों में फुलेरा दूज से लेकर होली तक धूमधाम से तैयारियां की जाती हैं। 

फुलेरा दूज का शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार और पंचांग कैलेंडर के मुताबिक हर साल फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलारा दूज बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन अबूझ मुहूर्त होता है और कोई भी शुभ कार्य बिना मुहूर्त देखे भी कर सकते हैं। अब शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि 21 फरवरी यानी मंगलवार के दिन होगी और यह 9:04 से शुरू होकर 22 फरवरी 5:57 पर समाप्त होगी। बता दें कि हिंदू धर्म में सूर्योदय से पहले ही यह तिथि समाप्त हो जाएगी। इसलिए फुलेरा दूज 21 फरवरी को ही मनाई जाएगी। 

फुलेरा दूज पर बन रहे पांच शुभ योग

फुलेरा दूज पर पांच शुभ योग बनते नजर आए हैं। 21 फरवरी को फुलेरा दूज के दिन पहला शिवयोग 6:57 पर बनेगा। उसके बाद 22 फरवरी को सिद्धि योग बन रहा है, जो 3:08 तक जारी रहेगा। इसके बाद साध्य योग शुरू होगा। वहीं फुलारा दूज पर त्रिपुष्कर योग 9:04 से शुरू होकर अगले दिन सुबह 5:57 तक रहेगा। वही स्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो सुबह 6:38 से शुरू होकर 6:54 तक समाप्त होगा। इस तरह फुलारा दूज पर पांच शुभ योग बन रहे हैं, जिनमें आप अपने शुभ काम कर सकते हैं। 

Also Read: Guru Pradosh Vrat 2023: भगवान शिव को खुश करने के लिए इन विधि-विधानों से करें पूजा, हर मनोकामना होगी पूर्ण

जानिए फुलेरा दूज का खास महत्व

ऐसा माना जाता है कि फुलारा दूज से होली का शुभारंभ होता है और इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा की पूजा के साथ फूलों की होली भी खेली जाती है। इससे वैवाहिक जीवन भी अच्छा होता है। इसीलिए आप फुलेरा दूज के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा की पूजा करें। 

Also Read: मार्बल रॉक और Iceland घूमने की है ख्वाहिश तो फैमिली के साथ प्लान करें यह जगह, कम बजट में देख सकेंगे ‘धुआंधार फॉल्स

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 14, 2026

Navratri 2026

अक्टूबर 13, 2026

Navratri Mahaparv

अक्टूबर 11, 2026

Ganesh Chaturthi 2026

सितम्बर 14, 2026

Sawan 2026

जुलाई 29, 2026

Guru Purnima

जुलाई 29, 2026