---Advertisement---

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष में ये जीव-जंतु भी देते हैं अनोखे संकेत, उन्‍हें ऐसा भोजन परोसने से बदल जाती है किस्मत!

इस बार पितृ पक्ष 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. ऐसे में कई जीव जंतुओं को पूर्वजों के प्रतीक के रूप में जाना जाता है, जिनका दिखना भर हमारी किस्मत को बदल देने वाला साबित होता है. साथ ही अगर यह जीव आपके हाथों से खाना खा लें तो यह अलग तरह के संकेत देता है

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 21, 2023 12:25 अपराह्न

Pitru Paksha 2023:
Follow Us
---Advertisement---

Pitru Paksha 2023: पितृ पक्ष पूजा, पाठ, योग और त्याग का समय होता है, इसमें लोग अपने पूर्वजों को याद कर अपने शुभ भविष्य की कामना करते हैं. 16 दिनों का यह भाद्रपद माह की पूर्णिमा से शुरू होता है, इस बार यह 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. ऐसे में कई जीव जंतुओं को पूर्वजों के प्रतीक के रूप में जाना जाता है, जिनका दिखना भर हमारी किस्मत को बदल देने वाला साबित होता है. साथ ही अगर यह जीव आपके हाथों से खाना खा लें तो यह अलग तरह के संकेत देता है, आइए जानते हैं इसके बारे में-

कौआ को भोजन देना देता है सुख और शांति

कौआ एक ऐसा पक्षी है जिसका पितृ पक्ष में काफी महत्व होता है. जो लोग अपने सगें संबंधियों का श्राद करते हैं वो लोग कौवे को उनका रूप मानकर भोजन देते हैं. मान्यताओं के अनुसार यह पक्षी सीधे तौर पर पूर्वजों से जुड़े होते हैं ऐसे में इन्हें भोजन देना का अर्थ पितरों तक भोजन पहुंचाना होता है.

कुत्ते को खिलाएं पेट भर भोजन

कुत्ता भी एक ऐसा जीव है जिसे पितरों से जोड़कर देखा जाता है, ऐसे में कुत्तो को खिलाया गया खाना सीधे पितरों तक चला जाता है. तिथि के हिसाब से कुत्ते को पितरों को चढाया गया कुछ अंश इन जीवों को भी खिलाया जाता है. अगर वो इसे खा लेते हैं तो इसका मतलब है कि पितृ आपसे खुश हैं और सुख, शांति और समृद्धी की आशीर्वाद दे रहे हैं.

गाय को दिया गया खाना बदल देता है किस्मत

हिंदू धर्म में गाय की पूजनीय बताया गया है, साथ ही ऐसा कहा जाता है कि गाय में सभी देवी देवताओं का वास होता है. ऐसे में पितृ पक्ष में गाय को भोजन खिलाने का भी काफी महत्व होता है, उन्हें दिया गया खाना सीधे पूर्वजों तक जाकर उन्हें तृप्त कर देता है जिससे वो प्रसन्न रहते हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Nachiketa

फ़रवरी 11, 2026

Rishyasringa

फ़रवरी 10, 2026

Mahabharat

फ़रवरी 8, 2026

Mahashivratri 2026

फ़रवरी 7, 2026

Rahu Kaal February 2026

फ़रवरी 4, 2026

Mahashivratri Vrat Rules

फ़रवरी 4, 2026