---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: भाई की कलाई से पहले इन्हें जरूर बांधे राखी, हर मनोकामना होगी पूरी; साथ ही मिलेंगे और कई शुभ फल

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहन के लिए काफी खास होता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भाई को राखी बांधने से पहले आपको किन्हे राखी बांधनी जरूरी है। शास्त्रों में कहा गया है कि रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने से पहले आप भगवान को राखी जरुर चढ़ाएं। इससे आपकी हर मनोरथ पूरी होती है और सभी काम शुभ होते हैं। इस खास अवसर पर आप भगवान को राखी बांधने के समय भूल कर भी कुछ गलतियां ना करें वरना इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 30, 2023 7:00 पूर्वाह्न

Raksha Bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्यौहार भाई और बहनों के लिए काफी खास होता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर भाई की रक्षा की जिम्मेदारी लेती है। हालांकि क्या आप जानते हैं कि भाई से पहले किन्हे राखी बांधना शुभ माना जाता है। भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले आप कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखें। किसी भी त्यौहार या फिर शुभ मुहूर्त में कोई भी काम करने से पहले भगवान का आशीर्वाद लेना काफी अहम माना जाता है। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन भी भगवान को विशेष सम्मान देकर आप अपने भाई से पहले उन्हें राखी बांधे। भगवान को राखी बांधने के बाद इसके फायदे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

भगवान गणेश को बांधें राखी

शास्त्रों के अनुसार अगर आप भगवान गणेश को पहले राखी बांधती हैं तो आपकी हर मनोरथ पूरी होगी और आपके काम सहज ढंग से हो जाएंगे। जी हां, विघ्नहर्ता गणेश जी को राखी बांधने से आपकी जिंदगी की हर मुसीबत दूर हो जाएगी और सभी काम निर्विघ्न संपन्न होंगे।

भगवान शिव को बांधे राखी

क्योंकि रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास में होता है और इस महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है ऐसे में आप पहले राखी भगवान शिव को भी बांध सकती है भगवान शिव को राखी बांधने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और आपके सारे बिगड़े काम बन जाएंगे

भगवान कृष्ण को भी राखी बांध सकती हैं आप

कहा जाता है कि अगर आप भाई की कलाई से पहले भगवान कृष्ण को राखी बांधते हैं तो वह आपकी जिंदगी में खुशियों की बौछार ला देते हैं। आपके ऊपर कोई भी संकट नहीं आएगा और वह आपकी हर समय रक्षा करेंगे।

हनुमान जी को राखी बांधने से होंगे कई फायदे

शास्त्रों में कहा जाता है कि हनुमान जी को राखी बांधने से मंगल दोष कम होता है और वह आपकी हमेशा रक्षा करते हैं। ऐसे में आप अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने से पहले हनुमान जी को जरूर राखी चढ़ाएं।

भूलकर भी ना करें ये गलतियां

अगर शास्त्रों की माने तो भगवान को राखी बांधने के समय कई चीजों का ध्यान रखना काफी जरूरी है। आप कभी भी प्लास्टिक की राखी या टूटी-फूटी राखी भगवान को ना चढ़ाएं। आप चाहे तो इन्हें कलावा भी बना सकती हैं।

Disclaimer – DNP INDIA हिंदी वेबसाइट अपने आलेख के माध्‍यम से किसी भी प्रकार के अंधविश्‍वास, अज्ञानता को बढ़ावा नहीं देता है। यहां सपनों से संबंधित किसी भी आर्टिकल में हम पाठकों की रुचि, जिज्ञासा को ध्‍यान में रखकर विभिन्‍न शास्‍त्रों, धर्मग्रंथों, मान्‍यताओं समेत कई अन्‍य माध्‍यमों से उपरोक्‍त जानकारी एकत्रित करके एवं आधारित सवाल-जवाब को प्रस्‍तुत कर रहे हैं। इसके पीछे उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। किसी भी रूप में इसकी सत्यता एवं सटीकता की हम पुष्टि नहीं करते हैं और न ही इसके प्रमाणिक होने की बात कहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

Anurag Dhanda

फ़रवरी 28, 2026

Financial Rule Change from 1st March 2026

फ़रवरी 28, 2026

PM Modi

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026