---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: 30 या 31 अगस्त कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार, रिश्ते को मजबूत करने के लिए इस शुभ मुहूर्त पर बांधे राखी

इस साल लोगों को रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इस त्योहार के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं। इस साल ये त्योहार 30 और 31 अगस्त को पड़ रहा है।

Avatar of Anjali Sharma

By: Anjali Sharma

Published: अगस्त 29, 2023 9:26 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन का त्योहार भाई बहन के अटूट प्रेम को दर्शाता है। हर साल रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। दरअसल इस साल रक्षाबंधन के त्योहार पर भद्रा काल का साया मंडरा रहा है जिसकी वजह से ये त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु की कामना करती है। वही बदले में भाई बहन की जीवन भर रक्षा करने का वचन देता है। ‌रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के बीच स्नेह की डोर को बांधता है।

किस दिन मनाया जाएगा रक्षाबंधन का त्योहार

इसी कड़ी में आपको बता दें कि, इस साल लोगों को रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर काफी ज्यादा कंफ्यूजन है। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए इस त्योहार के शुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं। इस साल ये त्योहार 30 और 31 अगस्त को पड़ रहा है। रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त की सुबह 10:58 से शुरू हो रहा है। वहीं इसकी समाप्ति 31 अगस्त की सुबह 7:05 पर होगी परंतु 30 अगस्त को भद्रा काल लग रहा है जिसकी वजह से इस दिन 9:01 तक राखी बांधने का कोई भी मुहूर्त नहीं है। ऐसे में आप अपने भाई को 9:01 के बाद ही राखी बांध सकती है वही 31 अगस्त को आप सुबह 7:05 से पहले ही राखी बांध सकते है।

रक्षाबंधन के त्योहार का शुभ मुहूर्त

भद्रा काल की वजह से इस साल रक्षाबंधन का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। ये त्योहार 30 और 31 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी दिन राखी बांध सकते हैं। 30 अगस्त को शुभ मुहूर्त 9:01 से शुरू होगा। इस बात का ध्यान रखें कि आप भूल कर भी अपने भाई की कलाई पर 9:01 से पहले रखी ना बांधे क्योंकि इस समय भद्रा कल का साया रहेगा। वही 31 अगस्त को बहन अपने भाई की कलाई पर 7:05 से पहले राखी बांध सकती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Sharma

Anjali Sharma

अंजलि शर्मा पिछले 2 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हैं। अंजलि ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है। फिलहाल अंजलि DNP India Hindi वेबसाइट में कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Energy Drink

मार्च 29, 2026

Health Tips

मार्च 29, 2026

Blood in Urine

मार्च 29, 2026

Weight Loss

मार्च 29, 2026

DMart Spices Test

मार्च 29, 2026

Uric Acid

मार्च 29, 2026