---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: आप भी राखी उतारने के बाद तो नहीं करते हैं ये काम, वास्तु दोष से बचने के लिए बरतें सावधानी

Raksha Bandhan 2023: राखी बांधने ही नहीं बल्कि उतारने के समय भी कई नियम है जिसका ध्यान रखना काफी जरूरी है। यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए काफी है। कभी भी राखी उतारने के बाद इसे फेंकना नहीं चाहिए क्योंकि यह काफी अशुभ माना जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि उतारी हुई राखी को क्या करें। शास्त्रों में ऐसा क्या कहा गया है जो जान लेना आपके लिए बेहद जरूरी है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 31, 2023 11:02 पूर्वाह्न | Updated: अगस्त 31, 2023 11:39 पूर्वाह्न

Raksha Bandhan 2023
Follow Us
---Advertisement---

Raksha Bandhan 2023: भाई-बहन का त्यौहार रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 30 अगस्त और 31 अगस्त को मनाया जा रहा है क्योंकि पूर्णिमा इस बार 2 तारीख को पड़ने की वजह से इन दोनों दोनों पर रक्षाबंधन मनाया जा रहा है लेकिन आपको राखी शुभ घड़ी में ही बांधनी चाहिए ताकि भाई और बहन के बीच का रिश्ता आपका मजबूत हो सके। राखी बांधने को लेकर तो कई नियम है लेकिन क्या आप जानते हैं कि राखी उतारने के समय भी कई बातों का ध्यान रखना काफी जरूरी है। कुछ लोग राखी खत्म होने के बाद राखी उतार कर इधर से उधर कहीं भी रख देते हैं लेकिन यह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर राखी को क्या करें।

राखी का ना करें तिरस्कार

शास्त्रों की माने तो राखी को उतार कर इधर-उधर फेंक देना अशुभ माना जाता है। इससे भाई बहन के रिश्ते पर भी असर देखने को मिलता है। बांधी हुई राखी फेंकने से भाई के साथ भी दुष्परिणाम देखने को मिलता है। ऐसे में जरूरी है कि राखी उतारने के बाद आप उसे संभाल कर रखें ताकि कुछ अशुभ ना हो सके। राखी न सिर्फ भाई बहन के रिश्ते को मजबूत बनाता है बल्कि यह आप दोनों के बीच प्यार का प्रतीक है। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कहां रखे पहनी हुई राखी।

राखी को उतारने के बाद रख दे इसे संभालकर

राखी के अगले दिन आप भाई के हाथ से राखी उतार कर उसे ऐसी जगह पर रख दे जहां भाई-बहन के यादगार लम्हे हो। आप चाहे तो इसे अपने बचपन के खिलौने के साथ तो अपनी तस्वीरों के साथ रख सकते हैं। आपके रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए असरदार उपाय है। वहीं अगले साल आप इस राखी को जल में प्रवाहित कर सकते हैं। ऐसा नहीं करने से इसे राखी का अपमान माना जाता है।

पेड़ के नीचे इस तरह रख दें राखी

अगर राखी पहनने या उतारते समय आपसे राखी टूट गई हो तो आप इसे फेंके नहीं बल्कि आप इसे एक सिक्के के साथ किसी भी पेड़ के नीचे रख दें। यह आपके रिश्ते को और मजबूत बनाने के लिए काफी है। टूटी हुई राखी को घर में रखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में आप इसे या तो नदी में प्रवाहित कर दें या फिर पेड़ के नीचे रख दें।

Disclaimer – DNP INDIA हिंदी वेबसाइट अपने आलेख के माध्‍यम से किसी भी प्रकार के अंधविश्‍वास, अज्ञानता को बढ़ावा नहीं देता है। यहां सपनों से संबंधित किसी भी आर्टिकल में हम पाठकों की रुचि, जिज्ञासा को ध्‍यान में रखकर विभिन्‍न शास्‍त्रों, धर्मग्रंथों, मान्‍यताओं समेत कई अन्‍य माध्‍यमों से उपरोक्‍त जानकारी एकत्रित करके एवं आधारित सवाल-जवाब को प्रस्‍तुत कर रहे हैं। इसके पीछे उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। किसी भी रूप में इसकी सत्यता एवं सटीकता की हम पुष्टि नहीं करते हैं और न ही इसके प्रमाणिक होने की बात कहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Stroke

फ़रवरी 12, 2026

Insulin

फ़रवरी 12, 2026

Gallbladder Stone

फ़रवरी 12, 2026

Hug Day 2026

फ़रवरी 12, 2026

Valentine Day

फ़रवरी 11, 2026

Micro Workout

फ़रवरी 11, 2026