---Advertisement---

हिंदू धर्म में Char Dham Yatra करने से मिलता है मोक्ष, जानिए चार दिशाओं में मौजूद इन आस्था के केंद्र के बारे में

Char Dham Yatra: भारत में चारों तरफ मंदिरों का जाल बिछा हुआ हैं। यह मंदिर हिंदू की आस्था का केंद्र हैं। इन मंदिरों में दर्शन के लिए लोग काफी दूर – दूर से आते हैं। लेकिन इन मंदिरों के जाल में चार ऐसे भी मंदिर हैं, जिनके दर्शन के बिना सभी तीर्थ अधूरे रह जाते ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: फ़रवरी 28, 2023 11:30 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Char Dham Yatra: भारत में चारों तरफ मंदिरों का जाल बिछा हुआ हैं। यह मंदिर हिंदू की आस्था का केंद्र हैं। इन मंदिरों में दर्शन के लिए लोग काफी दूर – दूर से आते हैं। लेकिन इन मंदिरों के जाल में चार ऐसे भी मंदिर हैं, जिनके दर्शन के बिना सभी तीर्थ अधूरे रह जाते हैं। इनको भारत के लोग चार धाम के नाम से जानते हैं। इन मंदिरों की सबसे ज्यादा खासियत यह है कि, ये मंदिर चार दिशाओं में फैली हुई हैं। अगर हम उत्तर दिशा कि बात करें तो बद्रीनाथ, दक्षिण दिशा कि बात करें तो रामेश्वरम और पूर्व में पुरी पश्चिम में द्वारिकापुरी जैसी विशाल मंदिर है। संत बताते हैं कि इन मंदिरो में दर्शन करने के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए आज इन मदिरों के बारे में जानते हैं।

बद्रीनाथ धाम

बद्रीनाथ का धाम उत्तराखंड में हैं। जहां हर साल लाखों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। यह मंदिर अलकनंदा नदी के किनारे बना हुआ है। धर्म ग्रंथों में भी इस मंदिर का काफी वर्णन हैं। इन मंदिर में नर नारायण भगवन की पूजा की जाती हैं। यह मंदिर दर्शन के लिए सालभर में केवल 6 महीने के लिए ही खुला रहता है। वहीं इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि 6 महीने तक नर नारायण भगवान विश्राम करते हैं इसलिए मंदिर 6 महीने के लिए बंद रहता है।

ये भी पढ़ें: Shani Asta: शनिदेव के अस्त होने पर भूलकर भी न करें ये गलती, भुगतना पड़ सकता है गंभीर परिणाम

रामेश्वरम धाम

हिंदू धर्म के प्रमुख मंदिरों में रामेश्वरम धाम भी एक है। यह मंदिर तमिलनाडु राज्य में बना हुआ है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां की यहां का गलियारा भी काफी बड़ा है। इन मंदिर में भगवान शिव की प्रतिमा विराजमान है। यह मंदिर हिंद महासागर से घिरा हुआ है इसलिए इसकी सुंदरता देखने लायक है।

पुरी धाम

हिंदू धर्म के चार धामों में से एक जग्गनाथपुरी भी है। यह मंदिर भारत के उड़ीसा राज्य में स्थित है। इस मंदिर में भगवान विष्णु के अवतार वाले कृष्ण की पूजा की जाती है। यहां के लोग हर साल रथ यात्रा निकालते हैं, जिसमें दुनियाभर से लाखों लोग शामिल होते हैं। इस यात्रा का आयोजन हर साल अक्टूबर महीने में की जाती है।

द्वारिका धाम

द्वारिका धाम गुजरात के सौराष्ट्र में मौजूद हैं। यह मंदिर भगवन कृष्ण को समर्पित है। इस मंदिर में दर्श के लिए लाखों श्रद्धालु हर साल आते हैं। कहा जाता है कि द्वारिका नगरी को भगवान कृष्ण ने स्वयं बसाया था।

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 21, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2

मार्च 20, 2026

Eid Ul Fitr 2026

मार्च 19, 2026

Chaitra Navratri 2026

मार्च 19, 2026