---Advertisement---

Sawan 2026: सोमवार के अलावा सावन में कौन-कौन से व्रत करने से मिलेगा शिवजी का आशीर्वाद, जानिए क्या है वैज्ञानिक वजह

Sawan 2026: सिर्फ सोमवार का व्रत नहीं श्रद्धालु के बीच इन दिनों का भी काफी महत्व माना जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है और क्यों यह आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2026 4:20 अपराह्न

Sawan 2026
Follow Us
---Advertisement---

Sawan 2026: हिंदू धर्म में पूजा पाठ का खास महत्व होता है और ऐसे में इस महीने में भगवान शिव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए काफी पवित्र माना जाता है। सावन में सोमवार का व्रत रखने के बारे में तो शायद आपने सुना होगा लेकिन क्या आपको पता है कि इसके अलावा भी कई ऐसे व्रत होते हैं जिसे आप सावन में कर सकते हैं। इस महीने में व्रत करने के क्या मायने होते हैं और इसके पीछे वैज्ञानिक कारण क्या आपको पता है। आइए जानते हैं पूरी खबर सावन 2026 की शुरुआत से पहले जो आपके लिए लाभकारी है।

इन व्रतों से सावन के महीने को बना सकते खास

अगर सावन में व्रत की बात करें तो न सिर्फ सोमवार बल्कि आप और व्रत भी कर सकते हैं जिससे आपको शिवजी और माता पार्वती का आशीर्वाद मिल सकता है।

सावन सोमवार का व्रत क्यों करते हैं श्रद्धालु

सावन सोमवार का व्रत काफी लोकप्रिय है और श्रद्धालु पूरी भक्ति भाव से इस व्रत को करते हैं। इस दौरान फलाहार या निर्जला उपवास किया जाता है। सावन के हर सोमवार को किया जाता है जो किसी विशेष मनोकामना को पूरा करने के लिए बताया जाता है।

16 सोमवार का व्रत कब से शुरू कर सकते हैं आप

अगर आप अपनी जिंदगी में अच्छे लाइफ पार्टनर की तलाश में है तो आप सावन के पहले सोमवार से 16 सोमवार की शुरुआत कर सकते हैं। कहा जाता है कि माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा से आपकी जोड़ी बनती है।

मंगला गौरी व्रत सावन में कब कर सकते हैं भक्त

सावन के प्रत्येक मंगलवार को माता पार्वती को समर्पित किया व्रत भी श्रद्धालु करते हैं कहा जाता है किया अखंड सौभाग्य और सुखी जीवन के लिए रखा जाता है

सावन में नाग पंचमी का व्रत कर सकते हैं आप

17 अगस्त 2026 को सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी व्रत का किया जाएगा जब नाग देवता के साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती है।

सावन शिवरात्रि का क्या है महत्व

सावन 2026 में शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाया जाएगा। चतुर्दशी तिथि को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन श्रद्धालु शिवलिंग का जलाभिषेक करते हैं।

क्या है सावन के व्रत का वैज्ञानिक महत्त्व

सावन 2026 पर अगर आप व्रत करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दे कि यह सिर्फ धार्मिक नहीं बल्कि वैज्ञानिक वजह से भी आपके लिए लाभदायक है। मानसून में हमारा डाइजेस्टिव सिस्टम स्लो हो जाता है इसलिए डिटॉक्स जरूरी है। वैज्ञानिक वजह की बात करें तो मानसून में नमी के कारण शरीर की पाचन शक्ति बहुत कमजोर हो जाती है और सिंपल सात्विक भोजन करते हैं तो आपका गट हेल्थ बेहतर हो पाता है। बीमारियां दूर रहती है। इसके अलावा सात्विक भोजन करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत होती है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shriya Saran

सितम्बर 11, 2026

Heart Health

सितम्बर 10, 2026

Vitamin B12

सितम्बर 9, 2026

Akshay Kumar

सितम्बर 9, 2026

Heart Health

सितम्बर 8, 2026

Stroke

सितम्बर 8, 2026