---Advertisement---

Som Pradosh vrat 2023: सावन के आखरी सोमवार को लगने वाला है सोम प्रदोष का संयोग, जानिए इस दिन व्रत रखने का महत्व

सावन के आखरी सोमवार पर है सोम प्रदोष का संयोग। इस खास दिन पर सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने से मिलेगा मनचाहा फल। होगा सभी कष्टों का निवारण। विस्तार से जानिए शुभ तिथि और पूजा की विधि के बारे में।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: अगस्त 28, 2023 11:45 पूर्वाह्न

som pradosh vrat
Follow Us
---Advertisement---

Som Pradosh vrat 2023: आज सावन का आखरी सोमवार है। इसके अलावा सावन के इस सोमवार पर सोम प्रदोष का संयोग है। जिसके कारण इस दिन की महत्ता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस व्रत को करने से आपको मनचाहा फल प्राप्त होगा। आज हम आपको इस आर्टिकल में सोम प्रदोष के व्रत की विधि और इस दिन के महत्व के बारे में बताएंगे।

कब से शुरु होगा शुभ मुहूर्त

आज सावन का अंतिम सोमवार है। इस दिन त्रियोदसी तिथि भी लगने वाली है। इस वजह से आज सोम प्रदोष का भी योग है। सोम प्रदोष की तिथि 28 अगस्त शाम 6 बजकर 48 से शुरु होगी और 29 अगस्त दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी। सोम प्रदोष व्रत का खास महत्व है।

सोम प्रदोष व्रत का क्या है महत्व?

आपको बता दे की इस व्रत का खास महत्व है। ऐसी मान्यता है की इस व्रत को करने से महादेव आपसे प्रसन्न होते है। इस दिन सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाते है। आपके घर की सुख-समृद्धि बढ़ती है। आपके सभी कष्टों का निवारण होता है।

इस दिन पर कैसे करें पूजा

सोम प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव की आप पर विशेष कृपा होती है। इस दिन सावन का अंतिम सोमवार भी है। आपको इस दिन विधि विधान से शिव की पूजा करनी चहिए। इस दिन सुबह उठ स्नान करें। भगवान शिव की पूजा के लिए धूप, दीप, बेलपत्र, भांग और धतूरा आदि की जरूरत होगी। इन पूजा सामग्रियों के साथ सच्ची श्रद्धा से भगवान शिव की पूजा करें।

क्युकी सोम प्रदोष की तिथि शाम से शुरु होती है इस वजह से शाम को भी भगवान शिव की पूजा करें। शिव मंत्र का जाप करें। आरती करें। इस दिन गरीबों को अन्न दान करने से भी आपको शुभ फल मिलेगा। इस दिन विधि-विधान से शिव की पूजा करने से आप पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026