---Advertisement---

Spane Ka Matlab: सपने में भगवान श्री कृष्ण या उनसे जुड़ी चीजें दिखने पर बनता है ऐसा संयोग, जानिए इसका अर्थ

Spane Ka Matlab: सपने हमारे दिमाग की ही उपज होती है, पूरे दिन भर जो कुछ हमारे मन में चल रहा होता है. अक्सर यह देखा गया है हम उसी से मिले-जुले सपने देखते हैं, कुछ लोगों को स्वयं भगवान सपने में आकर दर्शन देते है या अपने किसी प्रतीक के रूप दिखकर कुछ समझाने ...

Read more

Avatar of Diksha Gupta

By: Diksha Gupta

Published: सितम्बर 6, 2023 2:12 अपराह्न | Updated: सितम्बर 6, 2023 11:26 अपराह्न

Spane Ka Matlab:
Follow Us
---Advertisement---

Spane Ka Matlab: सपने हमारे दिमाग की ही उपज होती है, पूरे दिन भर जो कुछ हमारे मन में चल रहा होता है. अक्सर यह देखा गया है हम उसी से मिले-जुले सपने देखते हैं, कुछ लोगों को स्वयं भगवान सपने में आकर दर्शन देते है या अपने किसी प्रतीक के रूप दिखकर कुछ समझाने की कोशिश करते हैं. इन सभी के बारे में स्वप्न शास्त्र में काफी अच्छे से बताया गया है. ऐसे में आज हम कन्हैया से जुड़े सपनों को और उनसे मिलने वाले संकेतों को जानने की कोशिश करेंगे.

कन्हैया खुद इस दुनियां के पालनहार हैं, जिनके सपने में दिख जाने भर से जिंदगी बदल सकती है. कई बार लड्डू गोपाल सपनों में अलग-अलग मुद्राओं में दर्शन देते हैं-

बांसुरी बजाते हुए कृष्ण को देखना

नंदलाल को बांसुरी बेहद प्रिय है, ऐसे में सपने में कन्हैया को मुरली बजाते हुए देखना काफी शुभ होता है. यह किस्मत को बदल देने वाला साबित होता है, जिन लोगों को इस तरह के सपने आते हैं, उनके लिए आने वाले समय में धन लाभ के योग बनते हैं. साथ ही इसका मतलब है कि ईश्वर आपसे खुश हैं, जो काम कर रहें हैं उसे यूं ही मन लगाकर करते रहिए.

कान्हा को माखन खाते हुए देखना

कृष्ण जी को माखन और मिश्री काफी पसंद है, यही कारण है कि उनके भक्त उन्हें इसका भोग लगाना नहीं भूलते. बता दें कि कृष्ण को माखन खाते हुए सपने में देखना शुभ होता है, यह समृद्धि का सूचक होता है.

नंदलाल को राधा और गोपियों के साथ देखना

सपने में कान्हा और राधा को साथ में देखना मंगलकारी होता है, ऐसा दिखने पर जहां एक तरफ जिंदगी में सुख शांति और समृद्धि आती है तो वहीं दूसरी तरफ जिंदगी में कुछ खास होने के भी संकेत मिलते हैं. वहीं नंदलाल और गोपियों को रासलीला करते देखना भी जिंदगी में कुछ शुभ घटित होने की ओर इशारा करता है.

Disclaimer – DNP INDIA हिंदी वेबसाइट अपने आलेख के माध्‍यम से किसी भी प्रकार के अंधविश्‍वास, अज्ञानता को बढ़ावा नहीं देता है। यहां सपनों से संबंधित किसी भी आर्टिकल में हम पाठकों की रुचि, जिज्ञासा को ध्‍यान में रखकर विभिन्‍न शास्‍त्रों, धर्मग्रंथों, मान्‍यताओं समेत कई अन्‍य माध्‍यमों से उपरोक्‍त जानकारी एकत्रित करके एवं आधारित सवाल-जवाब को प्रस्‍तुत कर रहे हैं। इसके पीछे उद्देश्य केवल सूचना प्रदान करना है। किसी भी रूप में इसकी सत्यता एवं सटीकता की हम पुष्टि नहीं करते हैं और न ही इसके प्रमाणिक होने की बात कहते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमाराYouTube Channel ‘DNP INDIA’को अभी subscribe करें। आप हमेंFACEBOOKINSTAGRAMऔरTWITTERपर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Avatar of Diksha Gupta

Diksha Gupta

2022 से करियर की शुरुआत कर दीक्षा बतौर कंटेंट राइटर के रूप में अपने सेवाएं दे रही हैं। लिखने, पढ़ने और कुछ नया सीखने के जोश के साथ आगे बढ़ने में विश्वास करती हैं। साथ ही एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और वायरल खबरों पर लिखने में इन्हें विशेष रुचि है। diksha.gupta1019@gmail.com पर इनसे संपर्क कर सकते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Gut Health Tips

मई 14, 2026

Breast Cancer

मई 14, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Diabetes Control

मई 13, 2026

Sunny Leone

मई 13, 2026

Cancer

मई 12, 2026