Health Tips: अगर आपको रात में नींद नहीं आती है तो, देसी तरीका आजमा सकते हैं. इसकी जानकारी हेल्थ एक्सपर्ट सलीम जैदी के द्वारा दी जा रही है. डॉक्टर सलीम जैदी के अनुसार, आपको रात में नींद न आने या बार-बार करवटें बदलने की समस्या है, तो आप सोने से पहले इन 3 चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये चीजें बिना किसी साइड इफेक्ट के आपके नर्वस सिस्टम को शांत करती हैं और प्राकृतिक रूप से गहरी नींद लाने में मदद करती हैं.
Health Tips: केले का करें सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट रात में केला खाने की सलाह दे रहे हैं. उनका कहना है कि, केले में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन पाए जाते हैं. ट्रिप्टोफैन अमीनो एसिड है जो हमारे मस्तिष्क में जाकर सेरोटोनिन बनाता है और सेरोटोनिन से मेलाटोनिन बनाता है.
देखें वीडियो
वीडियो क्रेडिट-HealthyHamesha
ये नींद आने देता है. बिस्तर पर जाने से लगभग 1 घंटा पहले एक पका हुआ केला खाएं। यह आपके शरीर को अंदर से सोने के लिए तैयार करता है.
रात में बादाम खाएं
इसी तरह रात के समया बादाम खा सकते हैं, यह नींद में सहायता के लिए उपयोग किया जाता है. बादाम में मैग्नीशियम होता है जो नर्वस सिस्टम को शांत करने में मदद करता है, जबकि शहद का सेवन शरीर को आराम देता है.
जायफल देगा अच्छी नींद
हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि, जायफल को नींद के लिए यूज किया जाता है. इसे दूध के साथ खाना चाहिए. दूध में पाया जाने वाला ट्रिप्टोफैन जब जायफल के साथ मिलता है, तो यह मन और शरीर को रिलेक्स करने में मदद करता है. जिसके कारण नींद आ जाती है.
Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।







