---Advertisement---

महादेव की कृपा पाने के लिए Maha Shivaratri 2023 के दिन करें ये अचूक उपाय, भर जाएगी खाली तिजोरी

Maha Shivaratri 2023: जिस दिन का इंतजार सभी शिव भक्तों को रहता है वो दिन जल्द ही आने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं महाशिवरात्रि की, जिसका इंतजार खत्म होने वाला है। हर वर्ष इस दिन को बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है। आपको बता दें, ये त्योहार प्रति वर्ष फाल्गुन ...

Read more

Avatar of Sriya Sri

By: Sriya Sri

Published: जनवरी 31, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Maha Shivaratri 2023: जिस दिन का इंतजार सभी शिव भक्तों को रहता है वो दिन जल्द ही आने वाला है। जी हां, हम बात कर रहे हैं महाशिवरात्रि की, जिसका इंतजार खत्म होने वाला है। हर वर्ष इस दिन को बेहद खास अंदाज में मनाया जाता है। आपको बता दें, ये त्योहार प्रति वर्ष फाल्गुन मास के चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। कहते हैं इस दिन पूरे मन से भगवान शंकर और माता गौरी की पूजा अर्चना की जाती है। इस दिन कई सारी चीजों को करने का रिवाज है। कहते हैं, इस दिन कुछ अचूक उपायों को करने से भगवान सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

इस वर्ष महाशिवरात्रि का त्योहार 18 फरवरी 2023 को पूरे धूमधाम से मनाया जाएगा। तो आइए आज इस आर्टिकल में विस्तार से जानते हैं कि किन उपायों को करना है जरूरी और क्या है शुभ मुहूर्त।

शिवरात्रि के दिन करें इस प्रहर में पूजा

  • पहली प्रहर पूजा मुहूर्त: ये मुहूर्त शाम 06 बजकर 30 मिनट से रात 9 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
  • दूसरी प्रहर पूजा मुहूर्त: ये मुहूर्त दोपहर 9 बजकर 30 मिनट से शुरु होकर रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।
  • तीसरी प्रहर पूजा मुहूर्त: ये मुहूर्त रात 12 बजकर 39 मिनट से शुरु होकर 3 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।
  • जानें पारण का क्या है समय: पारण का समय 19 फरवरी की सुबह 6 बजकर 57 मिनट से दोपहर 3 बजकर 33 मिनट तक तय किया गया है।

ये भी पढ़ें: HANUMAN CHALISA के हर रोज पाठ से मिलेंगे ये 5 फायदे, बल-विद्या और वैभव का मिलेगा आशीर्वाद

महाशिवरात्रि के दिन करें ये अचूक उपाय

1. शहद से करें महादेव की आराधना

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए शहद से महादेव की पूजा करें। मान्यताओं के अनुसार, महादेव को शहद अत्यंत प्रिय है। इसलिए महादेव की पूजा शहद से करें। इससे जीवन में उत्पन्न आर्थिक तंगी का अंत हो जाएगा।

2. दही से करें रुद्राभिषेक

शिवरात्रि के दिन महादेव की उपासना मन से करें। इस दिन भगवान के रुद्राभिषेक का महत्व है। इसलिए सभी परेशानियों के अंत के लिए दही से महादेव का अभिषेक करें। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं।

3. इन दो मंत्र का करें जाप

मान्यताओं के अनुसार, ये दिन बेहद खास होता है। इस दिन सच्चे मन से जो भक्त महादेव की पूजा करता है। उस पर महादेव अपनी कृपा बरसाते हैं। इसलिए इस दिन इन दो मंत्रों का जाप करना चाहिए। ये बेहद असरदार और चमत्कारी मंत्र है। इस मंत्र से भगवान शंकर और देवी पार्वती प्रसन्न होकर, भक्तों पर कृपा बरसाती हैं।

  • ॐ नमः शिवाय
  • ऊं पार्वतीपत्ये नमः

ये भी पढ़ें: WINTER HEALTH TIPS: इस सुपर हेल्दी फ्रूट में है पौष्टिक तत्वों का खजाना, डाइट में शामिल कर मिलेंगे गजब के फायदे

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं

Avatar of Sriya Sri

Sriya Sri

मेरा नाम श्रीया श्री है। मैं पत्रकारिता अंतिम वर्ष की छात्रा हूं। मुझे लिखना बेहद पसंद है। फिलहाल मैं डीएनपी न्यूज नेटवर्क में कंटेंट राइटर हूं। मुझे स्वास्थ्य से जुड़ी कई चीजों के बारे में पता है और इसलिए मैं हेल्थ पर आर्टिकल्स लिखती हूं। इसके अलावा मैं धर्म, लाइफस्टाइल, एस्ट्रोलॉजी और एजुकेशन के विषय में भी आर्टिकल लिखती हूं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Amarnath Yatra 2026

अप्रैल 15, 2026

Good Friday Myths and Folklore

अप्रैल 3, 2026

IRCTC 7 Jyotirlinga Tour Packages

अप्रैल 1, 2026

Mahavir Jayanti 2026

मार्च 31, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 5

मार्च 23, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 4

मार्च 22, 2026