---Advertisement---

Erasmus Mundus Scholarship में 174 भारतीय छात्रों ने दिखाया जलवा, विदेश जाकर मुफ्त में करेंगे पढ़ाई

Erasmus Mundus Scholarship: इरास्मस मुंडस स्कॉलरशिप में 174 अभ्यर्थियों का हुआ चयन। पढ़ाई पूरी होने के बाद इंटर्नशिप करने का मिलेगा अवसर।

Avatar of Akansha Tiwari

By: Akansha Tiwari

Published: जुलाई 3, 2023 11:26 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 3, 2023 3:39 अपराह्न

Erasmus Mundus Scholarship
Follow Us
---Advertisement---

Erasmus Mundus Scholarship: विदेश में जाकर पढ़ना हर किसी का सपना होता है। ऐसे में इस साल शुरू होने वाली पढ़ाई 2023-2024 के लिए भारत के कुल 174 अभ्यर्थियों को इरास्मस मुंडस की स्कॉलरशिप प्रदान की गई है। इस स्कॉलरशिप के जरिए चयनित हुए अभ्यर्थी को अलग-अलग यूरोपीय देश के किसी भी संस्थान से कम से कम दो यूनिवर्सिटीस में पढ़ाई और प्रशिक्षण करने का मौका मिलेगा। इस बार चयनित हुए छात्र और छात्राएं दो साल 2023-2025 में अपनी रिसर्च और विभिन्न कोर्स में दो डिग्री एक साथ ले सकते हैं। शुक्रवार को भारत में यूरोपीय संघ की कुछ प्रतिनिधियों ने मिलकर इस बात की घोषणा की थी। शुक्रवार को हुए आयोजन में भारत और भूटान में यूरोपीय संग के प्रतिनिधिमंडल के प्रभारी सेप्पो नूरामी ने चयनित हुए छात्रों की काफी तारीफ भी की थी।

यह भी पढ़ें : Hindi Language In US: जल्द ही अमेरिका के 1000 स्कूलों में पढ़ाई जाएगी हिंदी! राष्ट्रपति को दिया सुझाव

इंटर्नशिप करने का मिलेगा अवसर

इस इरास्मस मुंडस छात्रवृत्ति मिलने के बाद चयनित छात्र यूरोपीय देशों के किसी भी संस्थान से अपनी दो साल की पढ़ाई खत्म करने के बाद उन्हें यहां पर ट्रेनिंग और इंटर्नशिप करने का अवसर भी प्रदान होगा। इस इंटर्नशिप के जरिए वह अपने कौशल को बढ़ा सकते हैं। इसके साथ ही यूरोपीय देशों में पढ़ने से छात्रों को यहां की सांस्कृति के बारे में भी जाननें को मिलेगा ।

143 देशों ने लिया हिस्सा

इरास्मस मुंडस छात्रवृत्ति के लिए दुनियाभर में से कुल 143 दशों ने हिस्सा लिया था। जिसमें से कुल 2,835 अभ्यर्थी इस स्कॉलरशिप के लिए चयनित हुए हैं। जिसमें से भारत देश से 174 अभ्यर्थी है। पिछले साल 2022 में सेलेक्ट हुए छात्रों की संख्या 161 थी।

भारत के इन राज्यों से छात्रों का हुआ चयन

इरास्मस मुंडस स्कॉलरशिप में भारत के 174 चयनित हुए छात्र दिल्ली , महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश , केरल और पश्चिम बंगाल से अभ्यर्थी शामिल हैं। इस बार चयन हुए अभ्यर्थी में 50 प्रतिशत छात्राएं भी शामिल है। इस स्कॉलरशिप में चयनित हुए अभ्यर्थियों को हर महीने स्टाइपन के तौर पर 1100 से लेकर 1500 यूरो दिए जाएंगे।

क्या होनी चाहिए योग्यता

जो भी उम्मीदवार इस इरास्मस मुंडस छात्रवृत्ति के लिए अप्लाई करना चाहता है उनके के लिए कोई विशेष प्रकार की योग्यता नहीं है। केवल आवेदन करने वाले छात्रों ने अपनी 16 साल की शिक्षा पूरी की होनी जरुरी है। इसके अलावा इस स्कॉलरशिप के लिए किसी भी प्रकार की कोई आयु तय नहीं की गई है। किसी भी उम्र के उम्मीदवार इस छात्रवृत्ति का लाभ उठाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार का IELTS में 6.5 का स्कोर होना बहुत जरुरी है।

यह भी पढ़ें:शादी से पहले लड़कियां क्यों करा रहीं अपना एग फ्रीज, भारत में बढ़ रहा इसका ट्रेंड, जानें क्या होती है Egg Freezing?

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026

CJP Protest

अक्टूबर 11, 2026

Kamal Hassan

अक्टूबर 10, 2026

Nobel Peace Prize 2026

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 9, 2026

Donald Trump

अक्टूबर 8, 2026