---Advertisement---

दिल्ली AIIMS में नौकरी पाने का शानदार मौका, तनख्वाह 50 हजार से भी ज्यादा; जानें भर्ती से जुड़े सभी जरुरी डिटेल

AIIMS Delhi Recruitment 2024: नौकरी की तलाश में जुटे योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में जूनियर रेजीडेंट के रिक्त पड़े 220 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए चिकित्सा संस्थान की ओर से भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: जून 6, 2024 4:19 अपराह्न

AIIMS Recruitment 2024
Follow Us
---Advertisement---

AIIMS Delhi Recruitment 2024: नौकरी की तलाश में जुटे योग्य उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। ताजा जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में जूनियर रेजीडेंट के रिक्त पड़े 220 पदों पर भर्ती निकली है। इसके लिए चिकित्सा संस्थान की ओर से भर्ती विज्ञापन जारी किया गया है।

AIIMS दिल्ली में जूनियर रेजिडेंट के पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एम्स की आधिकारिक साइट www.aiimsexams.ac.in पर जाकर अपना आवेदन पूर्ण करना होगा। बता दें कि इस भर्ती में चयनित होने वाले उम्मीदवार को 56100 रुपये प्रति माह की तनख्वाह उपलब्ध कराई जाएगी।

कैसे करें आवेदन?

दिल्ली एम्स में जूनियर रेजिडेंट के 220 पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करना होगा। इसके लिए सर्वप्रथम एम्स की आधिकारिक साइट www.aiimsexams.ac.in पर जाना होगा।

AIIMS के आधिकारिक साइट पर जाने के बाद ‘भर्ती या Recruitment’ विकल्प को चुनना होगा। भर्ती विकल्प को चुन कर जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) लिंक को क्लिक करें और साइट पर पंजीकरण करें।

पंजीकरण करने के बाद लॉग इन प्रक्रिया के तहत आवेदन फॉर्म भरा जाएगा जिसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी (नाम, पता, पिता का नाम, शिक्षा) दर्ज करनी होगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा कर आवेदन फॉर्म को ‘सबमिट’ करना होगा। इस प्रकार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है।

भर्ती से जुड़े अन्य डिटेल

AIIMS दिल्ली द्वारा जूनियर रेजिडेंट के रिक्त पड़े पदों पर निकली भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार के पास एमबीबीएस/बीडीएस या एमसीआई/डीसीआई की ओर से मान्यता प्राप्त समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।

भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 वर्ष होनी चाहिए जिसके बाद लिखित परीक्षा तय प्रक्रिया को अपना कर भर्ती को पूरा किया जा सकेगा।

जूनियर रेजिडेंट के पदों पर आवेदन के लिए अंतिम तिथि 15 जून है जिसके लिए उम्मीदवार को 500 रुपये का आवेदन शुल्क चुकाना होगा। ऐसे में आवेदक 15 जून से पहले जूनियर रेजिडेंट पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया को भर्ती के लिए योग्य बन सकते है।

डिसक्लेमर: यह खबर सामान्य जानकारी और लोगों के जागरूकता के लिए है। हम इन लेखों को प्रकाशित करने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं लेते हैं। हम ये खबर व्यापक जनहित के लिए करते हैं जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इसकी जानकारी पहुँच सके। पाठकों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक स्रोत से जानकारी को सत्यापित और प्रमाणित कर लें। डीएनपी न्यूज नेटवर्क प्रा. लिमिटेड या उसके लेखकों को समाचारों की प्रामाणिकता या अंतिम तिथियों, रिक्तियों की संख्या, वेतन आदि में बदलाव के लिए जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Delhi News

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Israel Iran War

फ़रवरी 28, 2026

फ़रवरी 28, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Donald Trump

फ़रवरी 28, 2026