---Advertisement---

Assam HSLC Result 2026: जल्द खत्म होगा असम के छात्रों का इंतजार, इस दिन आ सकता है SEBA 10वीं का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Assam HSLC Result 2026: असम के माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट जल्द ही सामने आ सकता है। परीक्षा देने वाले सैंकड़ों छात्रों को अपने परिणाम का इंतजार है। इस आसान तरीके से आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अप्रैल 9, 2026 11:46 पूर्वाह्न

Assam HSLC Result 2026
Follow Us
---Advertisement---

Assam HSLC Result 2026: नॉर्थ-ईस्ट के असम के एसईबीए यानी असम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं का रिजल्ट का इंतजार सैंकड़ों छात्र कर रहे हैं। परीक्षा के बाद परिणाम के लिए बैठना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में अब स्टूडेंट्स के लिए राहतभरी खबर आई है। ‘NDTV’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, असम एचएसएलसी परिणाम 2026 अगले कुछ समय में सामने आ सकता है। बताया जा रहा है कि छात्रों का इंतजार 10 अप्रैल को समाप्त होने की उम्मीद है।

असम के एजुकेशन मंत्री असम एचएसएलसी परिणाम 2026 को घोषित कर सकते हैं। इसके बाद परीक्षा देने वाले छात्र अपने नतीजा चेक कर सकते हैं। अपना परिणाम जांचने के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट्स sebaonline.org और resultsassam.nic.in का सहारा लेना है। इस दौरान छात्रों को अपना रोल नंबर अपने पास रखना है।

असम एचएसएलसी परिणाम 2026 जांचने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

  • स्कूली छात्रों को एचएसएलसी परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sebaonline.org पर जाना होगा।
  • इसके बाद होमपेज पर जाकर रिजल्ट सेक्शन पर जाना होगा।
  • फिर एचएसएलसी परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • छात्रों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा और अन्य मांगी गई जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • ऐसा करने के बाद सबमिट पर क्लिक करना है। परीक्षा का परिणाम आपके सामने आ जाएगा।
  • इसके बाद आपको परिणाम को डाउनलोड करना है और फ्यूचर के लिए उसे सेव करना है।

SMS के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं असम 10वीं बोर्ड का परिणाम

वहीं, अगर आप एसएमएस के जरिए असम एचएसएलसी परिणाम 2026 जांचना चाहते हैं, तो आपको कुछ आसान से स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले फोन के एसएमएस सेक्शन में जाना है।
  • फिर ASSAM12 टाइप करें, जिसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालें।
  • इस टेक्स्ट को 5676750 या 56263 पर भेज दें।
  • SMS भेजने के बाद, आपका परिणाम सीधे आपके डिवाइस पर आ जाएगा।

गौरतलब है असम एचएसएलसी परिणाम 2026 के जरिए ही हाईअर एजुकेशन के लिए योग्यता निर्धारित करता है। साथ ही नंबरों की समीक्षा के माध्यम से ही कक्षा 11वीं में दाखिला लेने का मौका मिलता है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक वेबसाइट या असम के मुख्यमंत्री के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर असम एचएसएलसी परिणाम 2026 के संबंध में कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Arvind Kejriwal

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Punjab News

मई 29, 2026

Rashifal 30 May 2026

मई 29, 2026

Rain Alert 30 May 2026

मई 29, 2026

कल का मौसम 30 May 2026

मई 29, 2026