---Advertisement---

BSEB Bihar Board 10th-12th Result 2026 से पहले छात्रों की हुई बल्ले बल्ले, टॉपर्स को मिलेंगे इतने लाख रूपये और लैपटॉप; जानें सबकुछ

BSEB Bihar Board 10th-12th Result 2026: बिहार में रहने वाले 10वीं-12वीं छात्रों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 20, 2026 12:17 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

BSEB Bihar Board 10th-12th Result 2026: बिहार में रहने वाले 10वीं-12वीं छात्रों को जल्द बड़ी खुशखबरी मिलने जा रही है। दरअसल जल्द ही बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी किया जा सकता है। बता दें कि BSEB इस हफ्ते अपनी मैट्रिक (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा 2026 के नतीजों के जारी होने की तारीख की आधिकारिक घोषणा कर सकता है। इसी बीच बिहार बोर्ड ने रिजल्ट से पहले छात्रों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को बिहार सरकार की 2 लाख रूपये और एक चमचमाता हुआ लैपटॉप दिया जाएगा। बता दें कि पिछले साथ टॉपर्स को सरकार की तरफ 1 लाख रूपये दिए गए थे। चलिए आपको बताते है कि पहले, दूसरे और तीसरा स्थान हासिल करने वाले को क्या-क्या मिलेगा और वह कैसे अपना रिजल्ट देख सकते है।

BSEB Bihar Board 10th-12th Result 2026 से पहले छात्रों की मौज

बिहार बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने वाले छात्रों को राज्य सरकार की तरफ से जबरदस्त तोहफा मिलने जा रहा है। जानकारी के मुताबिक टॉपर करने वाले छात्रों को 2 लाख रूपये नकद इनाम, एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर दिया जाएगा। वहीं दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 1.5 लाख रूपये नकद इनाम और एक लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा। इसके अलावा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 1 लाख रूपये, लैपटॉप और एक किंडल ई-बुक रीडर मिलेगा। इसके साथ ही चौथा स्थान प्राप्त करने वाले को 20 हजार रूपये नकद इनाम और एक लैपटॉप दिया जाएगा। बता दें कि पिछले साल यह धनराशि 1 लाख रूपये थी, जिसे बढ़ाकर अब 2 लाख रूपये कर दिया गया है। माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में बोर्ड की तरफ से नतीजे जारी किए जा सकते है।

छात्र ऐसे चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा का परिणाम 2026 ऑनलाइन जारी होते ही, छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं –

  • बोर्ड की वेबसाइट interbiharboard.com या interresult2026.com पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026’ लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अंत में, छात्रों को भविष्य के संदर्भ के लिए बीएसईबी कक्षा 12वीं परिणाम 2026 की मार्कशीट डाउनलोड कर लेनी चाहिए।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, बोर्ड ने बिहार बोर्ड की कक्षा 12 के टॉपर्स का सत्यापन पूरा कर लिया है और इस सप्ताह किसी भी समय परिणाम घोषित करने के लिए तैयार है। छात्रों अपना एडमिट कार्ड तैयार रखें क्योंकि बिहार बोर्ड द्वारा 12वीं कक्षा का परिणाम 2026 जल्द ही जारी किए जाने की संभावना है।

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026