---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2023 Date: इस दिन जारी होगा रिजल्ट, यहां करें चेक

Bihar Board 12th Result 2023 Date and Time: बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां जानिए रिजल्ट कब जारी होगा।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 11, 2023 11:56 पूर्वाह्न

Bihar Board 12th Result 2023
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2023 Date: बिहार के विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा के बाद अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शनिवार को बिहार बोर्ड परीक्षा 2023 को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। कहा जा रहा है कि अभी 12वीं बोर्ड परीक्षा की कॉपियां चेक हो रही हैं। कॉपी चेक हो जाने के तुरंत बाद ही रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

रिजल्ट की घोषणा जल्द 

उम्मीद जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड 12वीं 2023 के रिजल्ट की घोषणा जल्द (Bihar Board 12th Result 2023 Date) ही कर दी जाएगी। इसके साथ ही बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के रिजल्ट की घोषणा भी जल्द की जाएगी। बता दें, BSEB कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 11 फरवरी 2023 तक किया गया था। जबकि बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 22 फरवरी तक किया गया था।

ये भी पढ़ें: CUET UG 2023 Registration को लेकर बड़ा अपडेट, अब इस तारीख तक करें Apply

12 मार्च के बाद रिजल्ट हो सकता है जारी

जानकारी के मुताबिक बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं के कुल 69,44,777 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया है। वहीं, कक्षा 10वीं के 96,63,774 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है. मूल्यांकन अभी पूरा नहीं हुआ है, इसी कारण रिजल्ट की घोषणा नहीं की जा रही है। कहा जा रहा है कि कक्षा 10वीं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 12 मार्च तक पूरा कर लिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि 12 मार्च के बाद बोर्ड की ओर से कभी भी रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

यहां देखें अपना रिजल्ट (Bihar Board 12th Result 2023 Date)

रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in और bihar.indiaresults.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। इसके साथ ही वे अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो 12 मार्च के बाद कभी भी बिहार बोर्ड रिजल्ट जारी कर सकता है। इसके लिए आप बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट से अपडेट रहें।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026