---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2023 Date: क्या इस बार पिछले साल से बेहतर होगा परिणाम?

Bihar Board 12th Result 2023 Date and Time: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। यहां जानिए अब तक का अपडेट।

Avatar of Ravi Ranjan Raja

By: Ravi Ranjan Raja

Published: मार्च 16, 2023 7:13 अपराह्न

BSEB
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Board 12th Result 2023 Date: बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2022 16 मार्च को जारी किया गया था। 2022 में करीब 13 लाख 25 हजार 749 छात्रों ने 12वीं की परीक्षा दी थी। पिछले साल Arts का पासिंग प्रतिशत 79.53 फीसदी रहा। वहीं Science का 83.7 फीसदी और Commerce का 90.38 फीसदी परिणाम रहा। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही रिजल्ट जारी किया जा सकता है।

साल 2022 के टॉपर्स

साल 2022 के टॉपर्स की बात करें Arts स्ट्रीम से संगम राज ने 96.40 फीसदी अंक लाकर टॉप किया था। कॉमर्स स्ट्रीम में अंकित कुमार गुप्ता 94.60 फीसदी अंक लाकर शीर्ष पर थे। वहीं, साइंस स्ट्रीम के सौरव कुमार ने 94.40 फीसदी अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल की थी।

ये भी पढ़ें: BIHAR BOARD 12TH RESULT 2023 इस दिन होगा जारी, अब तक का सबसे बड़ा अपडेट

4 लाख से ज्यादा छात्र फर्स्ट डिवीजन

पिछले साल करीब 4 लाख 52 हजार 171 विद्यार्थी First Division से पास हुए थे। वहीं, 5 लाख 10 हजार 831 विद्यार्थी Second Division से पास हुए थे। Third Division की बात करें तो 9 लाख 9 हजार 550 छात्रों ने थर्ड डिवीजन से 12वीं कक्षा उत्तीर्ण किया था।

इस साल बेहतर परिणाम की उम्मीद (Bihar Board 12th Result 2023 Date)

साल 2022 में बिहार बोर्ड 12वीं क्लास की परीक्षाओं का आयोजन कोविड-19 दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए किया गया था। ऐसे में इस बार उम्मीद जताई जा रही है कि इस साल का परिणाम पिछले साल से बेहतर होगा। एजुकेशन एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस बार पासिंग फीसदी में इजाफा हो सकता है।

यहां चेक करें परिणाम

रिजल्ट जारी होने के बाद अपना मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना होगा। इसके लिए बिहार बोर्ड की अधिकारिक बेवसाइट Biharboardonline.bihar.gov.in पर जाकर क्लिक करें। रिजल्ट जारी होने के बाद होम पेज पर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।

ऐसे निकालें प्रिंट आउट

इसके बाद आप रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के बाद अपना रोल नंबर और रोल कोड निर्धारित जगह पर दर्ज करें। इसके बाद स्क्रीन पर आपको BSEB रिजल्ट दिखाई देगी। यहां से आप अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर लें। इसके बाद आप इसका प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026