---Advertisement---

Bihar Board Exam Dates 2024: छात्र अपनी परीक्षा की तैयारियां तेज कर दें, बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की डेटशीट जारी की

Bihar Board Exam Dates 2024: 4 दिसंबर को बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी आप आधिकारिक साइट पर देख अपलोड होने के बाद देख सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: दिसम्बर 5, 2023 5:39 अपराह्न

Bihar Board Exam Dates 2024
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Board Exam Dates 2024: 2023 का दिसंबर का महीना चल रहा है। कुछ दिनों बाद साल 2024 शुरू होने वाला है। ऐसे में स्कूल छात्रों की बोर्ड की परीक्षाएं पास आ रही हैं। इसी क्रम में बिहार बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (बीएसईबी) ने 4 दिसंबर को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की डेटशीट का ऐलान कर दिया है।

बीएसईबी ने दी परीक्षाओं के समय की डिटेल

बीएसईबी के मुताबिक, 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षाएं 15 से 23 फरवरी 2024 तक आयोजित होंगी। वहीं, कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षाएं 1 से लेकर 12 फरवरी 2024 तक जारी रहेंगी। बोर्ड ने बताया है कि दोनों परीक्षाओं का आयोजन दो शिफ्टों में किया जाएगा। इसमें पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9: 30 बजे से लेकर दोपहर 12: 45  बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद दूसरी शिफ्ट 02: 00 बजे से लेकर शाम 05:15 बजे तक चलेगी।

बिहार बोर्ड की नोटिफिकेशन के अनुसार, 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 8 जनवरी 2024 को जारी किया जाएगा। छात्र इसे 15 जनवरी 2024 तक डाउनलोड कर पाएंगे। वहीं, 12वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड 12 जनवरी 2024 को जारी होगा। छात्र इसे 21 जनवरी 2024 तक डाउनलोड कर पाएंगे।

कब से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम

बिहार बोर्ड के मुताबिक, 10वीं के छात्रों का प्रैक्टिकल एग्जाम 18 से 20 जनवरी 2024 के बीच होगा। वहीं, 12वीं (इंटरमीडिएट) का प्रैक्टिकल एग्जाम 10 जनवरी 2024 से शुरू होंगे। बिहार बोर्ड की तरफ से डेटशीट जारी होने के बाद आधिकारिक साइट  secondary.biharboardonline.com पर अपलोड कर दी जाएंगी। परीक्षा का टाइमटेबल जारी होने के बाद छात्र अपने विषय के मुताबिक परीक्षा की डेट चेक कर सकेंगे। ऐसे में छात्रों को यहां पर सलाह दी जाती है कि वह आधिकारिक साइट पर नजर बनाएं रखें।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now